हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शनि मिलाएंगे दो प्यार करने वालों को, जल्द इन 3 राशियों को मिलेगा सोलमेट! 

Love Rashifal 2 February 2025: रविवार को शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 2 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 2 फरवरी 2025

Love Rashifal 2 February 2025: कर्मफल दाता शनि का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 2 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही शिव, सिद्ध और साध्य योग बन रहा है। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।

शनि के इस गोचर के प्रभाव से जहां कुछ लोगों को अपना सोलमेट मिल जाएगा, तो कुछ के प्रेम जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। चलिए अब जानते हैं 12 राशियों के जातकों के लिए 2 फरवरी 2025 का दिन प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेम जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे। साथी संग खुलकर बात करने और उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार को प्यार दस्तक नहीं देगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगी। लेकिन आप दोनों एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, तो आपके रिश्ते पर कुछ खास असर नहीं होगा। सिंगल लोगों के जीवन में दोपहर से पहले प्यार दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

अपने साथी के साथ खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। नए प्रेम संबंध की शुरुआत सिंगल लोगों के जीवन में हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

जिन लोगों का रिश्ता पक्का हो चुका है, रविवार को उनकी सगाई हो सकती है। इस वर्ष जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके जीवन में प्रेम कायम रहेगा। साथी संग डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

आप अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। पूरा दिन साथी संग बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए लकी रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर सिंगल लोगों को मिल सकता है, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी संग समय बिताने से रविवार का दिन खास बनेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 1

तुला राशि

विवाहित जातकों के जीवन में चल रही टेंशन दूर होगी। साथी संग अकेले में वक्त बिताने से दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों की सगाई हो चुकी है, वो साथी संग डेट पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!

वृश्चिक राशि

अपने प्रिय के साथ समय बिताने से रविवार का दिन खास बनेगा। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, जिनका समाधान रात तक आप निकाल लेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

धनु राशि

गलतफहमियों के कारण शादीशुदा कपल का रिश्ता टूट सकता है। सिंगल लोगों की उनके प्यार से शादी तय हो सकती है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 7

मकर राशि

प्रेम जीवन में चल रही टेंशन कम होगी। साथी संग रविवार का पूरा दिन बिताने से कपल के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आपको खुश करने के लिए रविवार का पूरा दिन आपका साथी आपके साथ बिताएगा। कहीं बाहर जाने की जगह घर पर सोलमेट संग समय बिताएंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार दस्तक नहीं देगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मीन राशि

दिन खत्म होने से पहले सिंगल जातकों की शादी उनके बचपन के किसी दोस्त से तय हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से विवाहित हैं, उनका दिन शनि की कृपा से बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola