Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!

Shani Chandra Yuti: साल 2025 में मार्च के महीने में मीन राशि में शनि और चंद्र की युति बन रही है। शनि-चंद्र की युति का 12 में से 3 राशियों के ऊपर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण कुछ ही दिनों में उनके सभी अटके काम पूरे हो सकते हैं।

grah-gochar-2025-shubh-rashifal

Shani Chandra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि और चंद्र का खास महत्व है। शनि को जहां कर्मफल का दाता माना जाता है। वहीं चंद्र ग्रह को माता, भावना, मन और भौतिक सुख आदि का दाता माना गया है। ये दोनों ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिनका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। जब दो ग्रह एक ही समय पर किसी राशि में साथ में विराजमान होते हैं, तो उसे युति कहा जाता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मार्च माह में मीन राशि में शनि और चंद्र का मिलन यानी युति बनेगी। वैसे तो इस युति का मिलाजुला प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में आज हम आपको पंचांग की सहायता से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

किस समय बनेगी शनि-चंद्र की युति?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर कर्मफल दाता शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर से पहले 28 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को मीन राशि में शनि-चंद्र की युति बनेगी।

विज्ञापन

शनि-चंद्र की युति इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ!

वृषभ राशि

शनि-चंद्र की युति का वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। साथी संग समय बिताने से शादीशुदा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो उम्रदराज जातकों की सेहत सही रहेगी। भाई के सहयोग से युवा वर्ग खुद का काम करने का फैसला कर सकते हैं। शनि और चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है।

कर्क राशि

वृषभ राशि के जातकों के अलावा कर्क राशि के लोगों के ऊपर भी शनि-चंद्र की युति का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से कर्क राशि के जातकों को जल्द सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दुकानदारों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए सही रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। निजी कार्यों के संपन्न होने से शादीशुदा जातकों की बहुत बड़ी टेंशन कम होगी। कारोबारियों की अहम डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति का अहसास होगा। दुकानदारों को पुराने निवेश से मोटा मुनाफा होगा, जिससे वो समय से पहले कर्ज के पैसे चुका पाएंगे। लंबे समय से किसी डील के पूरा होने में परेशानी आ रही है, तो जल्द वो पूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ