हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केतु 10 नवंबर तक बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा; अपार धन, नौकरी के साथ बढ़ेगी शोहरत

Ketu Gochar Horoscope: 9 सितंबर, 2024 से केतु हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन 3 राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Ketu Gochar Horoscope: छाया ग्रह केतु जब किसी को देने पर आते हैं, तो छप्पर फाड़ कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे मायावी ग्रह भी कहा गया है। इस ग्रह को सबसे अधिक असर मस्तिष्क और सोच पर पड़ता है, जिससे हर काम प्रभावित होता है। इस साल केतु किसी प्रकार का राशि गोचर नहीं कर रहे हैं, लेकिन सितंबर से दिसंबर तक नक्षत्र परिवर्तन कर वे चार बार अपना नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल में बदलाव करेंगे।

इस क्रम में केतु 9 सितंबर, 2024 को हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण (पद) में प्रवेश करेंगे। केतु ग्रह यहां 10 नवंबर तक गोचर करेंगे और फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद फायदे में रहेंगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

केतु के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

कर्क राशि

  • केतु के नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। आपकी सोच और काम के बीच तालमेल बढ़ेगा। इससे हर काम का सफल होगा और आपके पक्ष में होगा।
  • आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आपको आर्थिक फायदे में रहेंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जाने का योग है। कारोबार का विस्तार संभव है।
  • नौकरी के मोर्चे पर सब ठीक रहने की संभावना है। इनकम के नए स्रोत मिलने से धन की बचत होगी। किसी रिश्तेदार के सहयोग से नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं।
  • लव रिलेशनशिप में पार्टनर की डिमांड पूरी करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपको स्वास्थ्य का भी साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मरने से ठीक एक घंटे पहले क्या-क्या दिखता है…गरुड़ पुराण में है इस रहस्य का उत्तर!

विज्ञापन

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन फायेदेमंद साबित हो सकता है। आपमें धर्म और अध्यात्म के प्रति विशेष अभिरुचि उत्पन्न होगी।
  • व्यापार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। लाभ का मार्जिन बढ़ सकता है। नए व्यापारिक साझेदार मिलने से व्यापार में विस्तार हो सकता है।
  • इनकम के नए रास्ते की खोज पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ होगा।
  • पारिवारिक सदस्यों के साथ हर प्रकार के मतभेद समाप्त हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ने की उम्मीद है।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए छाया ग्रह केतु का नक्षत्र परिवर्तन कई प्रकार से लाभकारी साबित हो सकता है। आपका सरकारी अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका आपके कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
  • आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सीनियर साथी से सहायता प्राप्त होगी। बेरोजगार युवाओं को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। सेना और पुलिस सेवाओं में भर्ती हो सकती है।
  • कारोबारियों को व्यापार में सरकारी सहायता से फायदा होगा। बड़े कॉन्ट्रैक्टर कोई बड़ी सरकारी प्रोजेक्ट पा सकते हैं।
  • जहां तक पारिवारिक मोर्चे की बात है, परिवार के सदस्यों का आपसी सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत रूप से आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola