---विज्ञापन---

Garuda Purana: मरने से ठीक एक घंटे पहले क्या-क्या दिखता है…गरुड़ पुराण में है इस रहस्य का उत्तर!

Garuda Purana: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो मृत्यु के बाद क्या होता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। यह पुराण न केवल मृत्यु के बाद की यात्रा का वर्णन करता है बल्कि मृत्यु से ठीक पहले मनुष्य को क्या दिखाई देता है, इसके बारे में भी बताता है। आइए जानते हैं, इस पुराण के अनुसार मृत्यु से पहले इंसान को क्या-क्या दिखता है?

Garuda Purana: अठारह पुराणों में गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु के बारे में कई रहस्यों का उदघाटन किया गया है। इसमें बताया गया है कि मरने के बाद आत्मा के साथ क्या होता है। आत्मा को अपने कर्मों क अनुसार किस प्रकार के फल भोगने पड़ते हैं। मृत्यु के ठीक पहले हमारे साथ क्या होता, मरने के बाद आत्मा कहां जाती है? दरअसल यह एकमात्र पुराण है, जहां मृत्यु को लेकर हर सवालों के जवाब मिलते हैं। गरुड़ पुराण इस रहस्य का उत्तर मिलता है कि मरने से ठीक एक घंटे पहले इंसान को क्या-क्या दिखाई देता है? आइए जानते हैं, इस बारे में गरुड़ पुराण में क्या बताया गया है?

मृत्यु के समय पूर्वजों के दर्शन

गरुड़ पुराण में मृत्यु के समय पूर्वजों के दर्शन होने का वर्णन मिलता है। इस पुराण के मुताबिक, जब इंसान अपनी आखिरी सांसें ले रहा होता है तो उसे पूर्वज नजर आने लगते हैं। आधुनिक विज्ञान भी इस घटना को मस्तिष्क की एक प्राकृतिक प्रक्रिया मानता है। गरुण पुराण के मुताबिक उसे ऐसा एहसास होता है कि मानो वे लोग उसको अपने पास बुला रहे हों।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

व्यक्ति याद आते हैं अपने कर्म

गरुण पुराण के मुताबिक, एक मरणासन्न व्यक्ति को मरने कुछ समय पहले उसे अपने जीवन के कर्म-कुकर्म की घटनाएं दिखने लगती हैं। गरुण पुराण में व्याख्या मिलती है कि आखिरी सांसें ले रहा व्यक्ति खुद कर्मों से अपना न्याय करता है कि उसके जीवन पुण्य का पलड़ा भारी था कि पाप का। गरुण पुराण के मुताबिक, बिना इसका निराकरण किए व्यक्ति का प्राण नहीं निकलता है।

---विज्ञापन---

व्यक्ति को दिखता है एक रहस्यमयी दरवाजा

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब व्‍यक्ति के प्राण निकलने वाले होते हैं, तो उसे एक प्रकार का रहस्यमयी दरवाजा दिखने लगता है। कुछ लोगों को उस द्वार से तेज सफेद रोशनी की किरणें निकलती हुई नजर आती हैं, तो कुछ को उस द्वार से आग की लपटें निकलती हुई दिखती हैं। मान्यता है कि दरवाजे से निकलने वाली रोशनी या अग्नि की किरणें व्यक्ति के पिछले कर्मों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

नजर आते हैं यमदूत

गरुण पुराण के मुताबिक, जीवन के आखिरी पलों में व्‍यक्ति को यमदूत दिखने लगते हैं, जो उस व्‍यक्ति की आत्‍मा को अपने साथ ले जाने आते हैं। मान्यता है कि जब व्‍यक्ति को यमदूतों का अपने आस-पास होने का एहसास होने लगे, तो समझ जाना चाहिए अब उसकी कुछ ही सांसें शेष रह गई हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2024 09:12 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola