Kamika Ekadashi: 31 जुलाई को महासंयोग बनने से 5 राशियों पर विष्णु जी और मां लक्ष्मी हुईं मेहरबान!

Kamika Ekadashi 2024: 31 जुलाई 2024 को कामिका एकादशी है और इस शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं। ऐसे में दो महासंयोग बन रहे हैं जो 5 राशियों के लिए फलदायी साबित हो सकते हैं।

Kamika Ekadashi venus transit mahasanyog laxmi narayan swarth sidh yog rashifal

कामिका एकादशी 2024

विज्ञापन

Kamika Ekadashi 2024: कुछ राशियों के लिए 31 जुलाई 2024 का दिन बड़ा खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु कुछ राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। दरअसल, 31 जुलाई को भगवान विष्णु को समर्पित कामिका एकादशी है और इसी दिन शुक्र ग्रह का भी गोचर हो रहा है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yog) का निर्माण हो रहा है। जबकि, कामिका एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

इन दोनों महासंयोग से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। धन-वैभव, सुख-सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार और बोली में मधुरता आएगी। आइए जानते हैं कि 31 जुलाई को महासंयोग बनने से किन 5 राशियों को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कब हो रहा है Shukra Gochar?

31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुक्र ग्रह, सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अगले दिन यानी 1 अगस्त को शुक्र ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन भी किया जाएगा। 1 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर शुक्र ग्रह मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में शुक्र ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान है।

क्या है Kamika Ekadashi का महत्व?

हिंदू धर्म में सभी एकादशी का खास महत्व होता है। सावन महीने के कृष्ण पक्ष में कामिका एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखना फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा का खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अकाल मृत्‍यु से बचाव होता है। व्रत रखने वाले की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। इस बार कामिका एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी मेहरबान होने वाले हैं। 31 जुलाई से इस राशि की किस्मत चमक सकती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और कामकाज में तरक्की भी हो सकती है। आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को भी कई तरह से लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आप जिस काम को करना चाहेंगे वो जरूर पूरा हो सकेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते में आ रहे मनमुटाव दूर हो सकेंगे। धन में वृद्धि होगी और मां लक्ष्मी की खास कृपा भी होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए 31 जुलाई से कई बदलाव हो सकते हैं। लक्ष्मी नारायण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कई तरह से नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में आ रहीं परेशानियां दूर होंगी और अच्छे समाचार सुनने को मिल सकेंगे।

सिंह राशि

शुक्र ग्रह 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे इस राशि के लोगों को भी लाभ हो सकेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में आपके संबंध अच्छे बनेंगे। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए दूसरी जॉब ढूंढना आसान हो सकेगा। करियर में तरक्की के लिए कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता और पार्टनर के साथ प्यार में बढ़ोतरी होगी। धन में वृद्धि के योग बनेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ