---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar: शुक्र देव के राशि परिवर्तन से बनेगा खास योग, 3 राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान!

Shukra Gochar 2024: धन और वैभव के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 31 जुलाई, गुरुवार को सिंह राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की खास मेहरबानी होगी।  

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों का खास संबंध बताया गया है। अगर ग्रहों द्वारा किसी तरह का राशि परिवर्तन किया जाता है तो ऐसे में सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 31 जुलाई 2024 को शुक्र देव अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिससे 12 राशियों में से 3 राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की खास कृपा बन रही है। शुक्र ग्रह द्वारा सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा।

सुखों में वृद्धि 

ज्योतिष के अनुसार 31 जुलाई, गुरुवार की तिथि बहुत शुभ है। इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में बदलाव होने वाला है। सुखों में वृद्धि होने के साथ-साथ 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों को धन लाभ होने का योग बन रहा है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों पर शुक्र की खास कृपा होने वाली है और इस दौरान कौन सा योग भी बन रहा है?

---विज्ञापन---

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 2024

सुखों के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 11 अगस्त 2024 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र देव गोचर करेंगे। इसके बाद 22 अगस्त 2024 को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। इस तरह से कुल 24 दिनों तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद 25 अगस्त 2024 को शुक्र ग्रह, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग

31 जुलाई 2024 को शुक्र देव द्वारा सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा। देवगुरु बृहस्पति भी रोहिणी नक्षत्र में चरण परिवर्तन करेंगे, जिससे 31 जुलाई को लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। राशियों के लिए ये योग कई तरह से लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

Vrishabh Rashi Taurus zodiac sign horoscope

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी ग्रह है और आगामी दिन इस राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको धन संबंधित लाभ होगा। जीवनसाथी के संबंध अच्छे होंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकेंगी। लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन के दिन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

कर्क राशि

Kark Rashi Cancer zodiac sign

---विज्ञापन---

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करना कर्क राशि के लिए भी लाभकारी रहेगी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण योग के कारण आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक पूरे होंगे। कामकाज में वृद्धि होगी। सुखों में वृद्धि, धन लाभ, धार्मिक यात्रा और मांगलिक कार्य भी योग बन रहा है। आगामी दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi Aquarius

---विज्ञापन---

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन करना शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। आने वाला दिन आपके लिए खुशियों के साथ रहेगा। आपके घर में मंगल कार्य हो सकता है।

ये भी पढ़ें- आने वाले 6 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे कष्टदायक

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 30, 2024 09:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola