Aaj Ka Rashifal 28 April 2024: अगर आप अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए हर दिन का राशिफल देख सकते हैं। आपका आज कैसा रहेगा और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं कि 28 अप्रैल, रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आपको कौन से उपाय इस दिन अपनाने चाहिए?
1. मेष राशि
समस्या का समाधान होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेना या पुलिस में नौकरी करते हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जितना मौन रहेंगे दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल सौहद्रता पूर्ण रखें तो अच्छा रहेगा। बिना वजह की बहस से बचें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें।
2. वृषभ राशि
भाई बहन तो तनाव मिल सकता है। मन में स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छे खान-पान का मौका मिलेगा. किसी पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें।
3. मिथुन राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके कार्य कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। अगर किसी को कर्ज दिया है तो उसके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा दें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक झगड़ों में शांत रहे तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी गरीब को हरी सब्जी का दान दें।
सिंह राशि
आशातीत सफलता मिलेगी । के लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय और कुत्ते को रोटी दें।
ये भी पढ़ें- Numerology: पार्टनर के साथ प्यार से पेश आते हैं इस जन्मतिथि वाले लोग
कन्या राशि
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं तो आज आपको आती लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही है। घर और कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान दें।
वृश्चिक राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो किसी से बिना वजह ना उलझे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले। सुबह गायत्री मंत्र की माला का जाप करें। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्रम में आज परिवार के साथ जा सकते हैं। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
मकर राशि
जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। अल्पकालीन निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा अवकाश का योग बन सकता है। बुजुर्ग लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय और कुत्ते को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि
न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आप न्याय के क्षेत्र में हैं तो आपका दिन आज अच्छा जाएगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें, बहुत लाभ होगा।
मीन राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अध्यात्म की ओर जाने का मौका अवश्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय है। सुबह गाय को भोजन करा दें। सूर्य को जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- सूर्य के महागोचर से ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines