Numerology: पार्टनर के साथ प्यार से पेश आते हैं इस जन्मतिथि वाले लोग, कभी नहीं छोड़ते साथ!

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को जानकर उसके भविष्य के बारे में पता लगया जा सकता है। आज इस खबर में जानेंगे कि किन मूलांक और जन्मतिथि वाले लोग पार्टनर के साथ ईमानदार और लॉयल रहते हैं।

Numerology

Numerology: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में अंक ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। बता दें कि जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में कुंडली को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ठीक उसी प्रकार अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि को देखकर उसके भविष्य के बारे में बता सकते हैं। क्योंकि व्यक्ति का जन्मतिथि मूलांक से संबंधित होता है। वहीं प्रत्येक मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। उन ग्रहों के माध्यम से व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। बता दें कि आज इस खबर में जानेंगे कि किस जन्मतिथि के लोग पार्टनर के साथ ईमानदार और लॉयल रहते हैं।

प्यार के मामले में लॉयल और ईमानदार रहते हैं ये लोग

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग प्यार के मामले में पार्टनर के साथ ज्यादा लॉयल और ईमानदार रहते हैं। बता दें कि ये लोग पार्टनर के साथ रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इन लोगों में सबसे खास बात यह होती है ये कि मूलांक 6 वाले लोग किसी पर जल्दी गुस्सा नहीं करते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत ही कम आता है। लेकिन जब गुस्सा आता है तो बहुत ही खतरनाक साबित होता है। मूलांक 6 वाले लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करते हैं। साथ उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। जो लोग शादीशुदा होते हैं, वे वैवाहिक जीवन में रिश्ते को पूरी शिद्दत और मन से निभाते हैं। 6, 15 और 24 जन्म तिथि वाले लोग अपने पार्टनर के साथ कभी भी चीटिंग नहीं करते हैं।

इनमें ये होती है खास‍ियत

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग कला और संगीत के बहुत प्रेमी होते हैं। मूलांक 6 वाले लोग अच्छे कपड़े पहनने के खूब शौकीन होते हैं। ये लोग हमेशा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें एक और खास बात होती है कि ये लोग किसी भी परिस्थिति में बहुत जल्द ढल जाते हैं , साथ ही ये लोग मित्रता निभाने में भी माहिर होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ