Aaj Ka Rashifal 17 May 2024: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं। मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज 17 मई, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है? कौन से उपाय करने शुभ रहेंगे? इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने बता रहे हैं। अगर आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं तो आज का राशिफल पढ़ें और बताए गए उपाय आजमाएं।
मेष राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। सुबह किसी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें तो अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
नेत्र या उधर विकार के प्रति सचेत रहें। घर परिवार के धार्मिक संस्कार में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें ।
मिथुन राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें, तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल पशु का उपचार करा दें, तो दिन बहुत अच्छा जाएगा।
कर्क राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों में शांत रहे तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएं तो दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता में बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
सिंह राशि
रचनात्मक कार्य सफल होंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी में अधिकारियों से संबंध बनाकर के रखें। आज सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तेदार के घर आने से आपको खुशी मिलेगी। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहे हो। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा दें।
तुला राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने सहकर्मियों से अच्छे व्यवहार करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लें तो ऊर्जा मे वृद्धि रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में बहस करने से बचें। किसी गरीब को आटा या चावल का दान करें।
ये भी पढ़ें- बुध करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल
वृश्चिक राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा बनेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन में शांत रहें तो अच्छा रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह सूर्य को जल दें। बंदर को गुड़ चना या केले खिला सकते हैं। बजरंग बाण का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि
दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें तो दिन अच्छा जाएगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएंगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे तो माहौल अच्छा बनेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और दूध भी पिला दें तो दिन अच्छा जाएगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्दबाजी से बचे। मंगल का बीज मंत्र पढ़े वह हनुमान चालीसा का पाठ करें। पत्नी से प्रेम पूर्ण वार्ता हो सकती है अतः बिना वजह की समस्या से बचें। आज जितना घूमना चाहे तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है अतः अथक प्रयास करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सुबह गाय को रोटी खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें तो दिन शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग, 5 राशियों को हो सकता है लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines