हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: मार्च में किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान-भारी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि साल 2026 का तीसरा महीना ‘मार्च’ आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो आज 28 फरवरी 2026 का कालचक्र जरूर देखें. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मेष से लेकर मीन राशि वालों के मार्च महीने के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 28 February 2026: कल 1 मार्च 2026 से एक नए महीने की शुरुआत हो रही है, जो कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बहुत बुरा रहेगा. हालांकि, ग्रहों की स्थिति का आकलन करके बनाए गए मासिक राशिफल से आपको अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है. आज 28 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि 1 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच किन-किन ग्रहों का गोचर होगा. साथ ही आपको 12 राशियों के जीवन पर ग्रह गोचर के पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

मार्च 2026 के ग्रह गोचर

  • शुक्र देव 2 मार्च 2026 को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग प्रभावशाली होगा.
  • सूर्य देव 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास का आरंभ होगा और मीन संक्रांति मनाई जाएगी.
  • 14 मार्च को बुध कुंभ राशि में उदय होंगे, जबकि 21 मार्च को कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे.
  • 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे.
  • मंगल देव 26 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे.

मार्च 2026 का राशिफल

मेष राशि

  • 14 मार्च 2026 तक सूर्य गोचर से आय, पद, और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जबकि 15 मार्च 2026 से खर्च और मानसिक दबाव बढ़ेगा.
  • 2 मार्च से शुक्र आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जबकि 26 मार्च से शुक्र आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे. महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह से आपको लाभ होगा, जबकि मध्य में खर्च बढ़ेंगे. इस दौरान आपको गलत संगत से बचकर रहना होगा. बता दें कि महीने के अंत में भी आपको शुक्र ग्रह से लाभ होगा.
  • पूरे महीने बुध आपके 11वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण आय, कारोबार, दोस्तों और संपर्कों से लाभ होगा.
  • मंगल के कारण भी आपको पूरे महीने लाभ होगा.
  • इस महीने राहु के 11वें भाव में गोचर करने से आपको धन लाभ होगा.
  • पूरे महीने शनि के 12वें भाव में रहने से खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव रहेगा.

यदि आप अन्य 11 राशियों के मार्च 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola