Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शुक्र और शनि दोनों का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जबकि शुक्र तेज गति से चाल चलते हैं। शुक्र को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और काम वासना का प्रतीक माना जाता है, जिसका संबंध टीवी, सिनेमा और मनोरंजन जैसे क्रिएटिव चीजों से है। वहीं शनि देव कर्म, संघर्ष, दुख, विपत्ति, चोर-पुलिस, जेल और दुर्घटना से जुड़े हैं।
जब भी इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। जहां कुछ लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति शुभ रहती है, तो कुछ जातकों की परेशानी पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ जाती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र और शनि की युति का 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
किन लोगों के लिए अशुभ रहती है युति?
- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन लग्न जातकों के लिए शुक्र और शनि की युति कष्टदायक हो सकती है। इसके प्रभाव से रिश्तों में गलतफहमी होती है।
- जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह शुभ स्थिति में नहीं होते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में सदा क्लेश रहता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई बार अकेलापन महसूस होता है।
- जिन लोगों के ऊपर शुक्र या शनि की परस्पर दशा या अंतर्दशा चल रही होती है, उन्हें कैंसर जैसे रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। लिवर या पेंक्रियाज भी प्रभावित होता है।
- शुक्र, शनि से ज्यादा अच्छी स्थिति में होता है, तो ऐसा व्यक्ति अपने से कम उम्र की महिला या पुरुष की ओर आकर्षित होता है। व्यक्ति खुद को लंबे समय कर युवा महसूस करता है।
ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से
कब-कब शुभ होती है शुक्र-शनि की युति?
- कुंडली के पहले भाव में शुक्र और शनि की युति हो, तो सेहत और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग हमेशा तनाव में रहते हैं।
- वहीं जिन लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र और शनि की युति बहुत शुभ होती है, तो उसके कारण व्यक्ति को घर, गाड़ी, पैतृक संपत्ति और स्थायी संपत्ति आदि का सुख मिलता है। परिवार में भी उसका सम्मान होता है। ऐसे व्यक्ति को कारोबार में सफलता मिलती है।
- कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र और शनि की युति को शुभ माना जाता है। तीसरे भाव में शुक्र-शनि के होने से साधक को पिता से धन लाभ होता है। ऐसे व्यक्ति के रिश्तेदारों और ससुराल वालों से संबंध अच्छे होते हैं। मेहनत करने से ज्यादा लाभ मिलता है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंडली के अन्य भाव में कब-कब शुक्र और शनि की युति शुभ होती है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 से पहले 3 राशियों की जेब होगी खाली! चंद्र-सूर्य का व्यतिपात योग रहेगा कष्टकारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines