Kaalchakra: अगस्त में कौन-सा ग्रह लाएगा खुशियां और कौन देगा चुनौतियां? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
Kaalchakra Today: आए-दिन ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलता है, जिनका गहरा प्रभाव लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अगस्त के महीने में 12 राशियों को कौन-से ग्रह से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी और कौन-कौन से ग्रह परेशानियां बढ़ाएंगे।
Kaalchakra Today 03 August 2025: साल 2025 के आठवें यानी अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने बुध देव उदय और मार्गी होंगे। जबकि सूर्य का राशि और नक्षत्र गोचर, शुक्र और बुध का राशि गोचर होगा। इसके अलावा बीच-बीच में कई ग्रहों का नक्षत्र गोचर भी होगा। ग्रहों के इस बदलाव से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आएगा। जहां कुछ राशियों को उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों को खराब सेहत, पैसों की कमी और गृह क्लेश आदि समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको साल 2025 के अगस्त महीने के राशिफल और शुभ मुहूर्त की सही तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
16 अगस्त तक सूर्य देव आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव सहना पड़ेगा। 17 अगस्त से सूर्य आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा। इसके अलावा संतान से शुभ परिणाम मिलने की भी संभावना है।
इस माह मंगल आपके छठे भाव में रहेंगे, जिससे सेहत में सुधार आएगा। इसी के साथ विरोधियों से छुटकारा मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी। लेकिन मामूली कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
29 अगस्त तक बुध देव मेष राशिवालों के चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण पारिवारिक मामलों में उलझन महसूस होगी।
गुरु आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण सफलता मिलेगी। अगस्त माह में यदि आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वो शुभ साबित होगी। इसके अलावा परिवारवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
21 अगस्त तक शुक्र देव आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिस कारण भाई-बहनों से संबंध अच्छे होंगे। 21 अगस्त के बाद शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण आपको महत्वपूर्ण फैसलों में सफलता मिलेगी।
अगस्त में शनि देव आपके 12वें भाव में रहेंगे, जिस कारण खर्च बढ़ेगा और मानसिक तनाव रहेगा।
राहु के लाभ भाव में रहने से अगस्त माह में आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का कारोबार है, उन्हें भी लाभ होगा।
पांचवें भाव में केतु के रहने से रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा बच्चों से भी कष्ट मिल सकता है, लेकिन ये सारी मुश्किलें अस्थायी होंगी।
उपाय-
पूरे महीने सुबह-शाम राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
राम नाम का जाप करें।
राम दरबार की पूजा करें।
यदि आप अन्य 11 राशियों के राशिफल और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।