Kaalchakra Today 30 June 2025: जुलाई का महीना ग्रह गोचर से भरा हुआ है। इन 31 दिनों में चार प्रमुख ग्रह गुरु, शनि, सूर्य और बुध की स्थिति में परिवर्तन होगा, जिनका बारह राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। महीने की शुरुआत में बृहस्पति मिथुन राशि में उदय होंगे, जिसका प्रभाव राशियों की बुद्धि, कारोबार और त्वचा पर पड़ेगा। 13 जुलाई को मीन राशि में शनि के वक्री होने से व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलेगा। जबकि 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से रिश्तों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जुलाई माह में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का मेष से लेकर मीन राशिवालों के कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। साथ ही सभी राशियों को ये पता चलेगा कि इस माह उन्हें कौन-कौन से फैसले लेने से बचना है।
मेष राशि
शनि की नजर आपके करियर पर रहेगी, जिस कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि 13 जुलाई से शनि वक्री होंगे, जिस कारण लाभ होगा। जो काम या प्रोजेक्ट रुके हुए थे, उनमें तेजी आ सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
बुध के कारण नौकरी और घर में संतुलन बना रहेगा, लेकिन 18 जुलाई के बाद बुध के वक्री होने के कारण रुकावटें आ सकती हैं। जरूरत से ज्यादा बोलना और विवादों में उलझना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान दस्तावेजों, अनुबंधों और कागजी कार्यवाही में सतर्क रहें। नए निवेश और साझेदारी के फैसले सोच-समझकर लें।
जो लोग विदेश में काम करते हैं, उन्हें करियर में अच्छे परिणाम मिलने शुरू होंगे। कारोबारियों के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की ताकत कम होने की संभावना है, जिसका लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान कारोबार में नए सौदे, क्लाइंट्स व पार्टनर्स मिलने की संभावना है।
महीने का पहला भाग कारोबार बढ़ाने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा है। लेकिन कारबारी निवेश करते समय थोड़ी सावधानी से फैसले लें। 13 जुलाई के बाद कुछ पुराने अटके हुए सौदे या प्रोजेक्ट गति पकड़ सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान नौकरी बदलने, नई नौकरी खोजने या इंटरव्यू देना सही रहेगा।
वृषभ राशि
13 जुलाई से शनि के वक्री होने से कार्यक्षेत्र व कारोबार में मामूली रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए नौकरी व निवेश या बड़े सौदे से जुड़े जरूरी फैसले 13 जुलाई से पहले लेना बेहतर होगा। राहु, केतु और मंगल आपके पक्ष में नहीं रहेंगे, जिसके कारण महीने के दूसरे भाग में कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन इस महीने आप किसी बड़े विवाद या परेशानी से बचे रहेंगे।
महीने के पहले भाग में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति होने के प्रबल योग हैं। हालांकि जुलाई का महीना कारोबारियों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। गुरु के कारण कारोबार में संतोषजनक लाभ मिलेगा। जबकि मंगल साझेदारों और ग्राहकों के माध्यम से लाभ दिलाएगा।
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशिवालों के लिए जुलाई का महीना कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: वृषभ से निकलकर मिथुन में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines