June Rashifal 2023: जून में सूर्य, शनि, मंगल, बुध का गोचर इन 5 राशियों को पड़ेगा भारी

Jyotish tips, astrology, surya gochar, shani gochar, mangal gochar, budh gochar, june rashifal 2023
विज्ञापन

June Rashifal 2023: इस वर्ष जून माह में कई बड़े ग्रहों को गोचर होने के कारण यह ज्योतिष की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण बन गया है। पंचांग के अनुसार इस माह की शुरुआत ही बुध के वृषभ राशि में गोचर से हो रही है। माह का समापन को मंगल के गोचर से होगा। इस माह बुध, सूर्य, शनि तथा मंगल का गोचर होगा।

जून माह में इन ग्रहों का होगा गोचर (Grah Gochar 2023)

यदि ग्रहों के राशि परिवर्तन की बात करें तो सबसे पहले बुध का गोचर 7 जून 2023 (बुधवार) को होगा। इस दिन बुध मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के अधिपति सूर्य का राशि परिवर्तन 15 जून 2023 (गुरुवार) को होगा। इसी प्रकार 17 जून 2023 (शनिवार) को शनि स्वराशि कुंभ में वक्री होगा।

विज्ञापन

24 जून 2023 (शनिवार) को एक बार फिर बुध वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेगा। माह के अंत में 30 जून 2023 (शुक्रवार) को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की यह उथल-पुथल सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करेगी। हालांकि कुछ राशियों के लिए नेगेटिव इफेक्ट देने वाली रहेगी। जानिए किन राशियों को जून माह में संभल कर रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

इन राशियों पर होगा ग्रहों के गोचर का नकारात्मक प्रभाव (June Rashifal 2023)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ग्रहों की उथलपुथल वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ राशियों के लिए ठीक नहीं है। इन 5 राशियों को जून माह में सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा कठोर परिश्रम करना होगा। बीमारी, अपव्यय तथा अन्य कारणों के चलते आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि प्राइवेट जॉब करते हैं तो कलीग्स के चलते समस्याग्रस्त रहेंगे। इनकम में कटौती हो सकती है। भगवान शिव की आराधना करना इन सभी राशियों के लिए उत्तम रहेगा। महादेव की आराधना अचानक आने वाली आपदाओं को टालेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ