Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Holi Lucky Zodiac Signs: रंगों के संग होगी पैसों की बरसात, होली पर बन रहे राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

Holi Lucky Zodiac Signs: होली के पर्व पर ग्रहों के संयोग से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. होली के दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ योग के प्रभाव से कई राशियों को धनलाभ मिलेगा. इन राशियों पर रंग के साथ ही पैसों की बारिश हो सकती है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 1, 2026 14:19
Lucky Zodiac Signs
Photo Credit- News24GFX

Holi Lucky Zodiac Signs: होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा. इन दिनों ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ रहने वाली है. होली के दिन बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. इस लिहाज से होली का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. होली पर कुंभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य के साथ बुध के होने से बुधादित्य राजयोग रहेगा.

बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग से मेष राशि, तुला राशि और मकर राशि के जातकों को धनलाभ होगा. बता दें कि, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग को ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. इस योग के प्रभाव से जातकों को धन, करियर और कारोबार में लाभ मिलता है. इसके साथ ही व्यक्तित्व, भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं और लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: सूर्य गोचर से इन लोगों की लाइफ में आएगा टर्निंग पॉइंट, 5 राशियों को होगा जबरदस्त धनलाभ

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को होली पर बन रहे इन शुभ योग के प्रभाव से शुभ परिणाम मिलेंगे. मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा. करियर में नई ऊचाइंया हासिल करेंगे और आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. विदेश से जुड़ा काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को प्रेम, संतान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. तुला राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धनलाभ के योग बनेंगे.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग के बनने से फायदा होगा. इस योग के कारण धनलाभ होगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आपको निवेश से लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 02:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.