---विज्ञापन---

इन 5 राशियों को धनवान बनते नहीं लगेगी देर, गुरु और शनि की केंद्र दृष्टि से बरसेगा पैसा!

Guru Shani Kendra Drishti: ज्योतिषियों के मुताबिक अगस्त 2024 में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से उनकी चाल में व्यापक बदलाव आए हैं। इस महीने बनने वाली गुरु और शनि की केंद्र दृष्टि से पैसा बरसेगा और 5 राशियों को धनवान बनते देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Shani Kendra Drishti: 16 अगस्त, 2024 को सिंह संक्रांति के साथ सूर्य अपना राशि परिवर्तन चुके हैं। वहीं, अगस्त महीने में बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और शनि भी अपनी चाल बदल रहे हैं। 20 अगस्त से ज्ञान, धन, विवाह, संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति और कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। गुरु-शनि की इस केंद्र अवस्था का असर 5 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं

गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि से मेष राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल असर होने के योग हैं। आपके काम करने के तरीके में बदलाव आएगा। साझेदारी के व्यापार से अच्छा-खासा लाभ होगा। विदेश से हो रहे कारोबार से पैसा आने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स जातक एग्जाम में पास होंगे। नौकरीपेशा लोगों की भागदौड़ में कमी आएगी। काम परिणाम मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर गुरु-शनि की केंद्र दृष्टि से सकारात्मक असर होंगे। आपमें नई अंतर्दृष्टि और आत्मविश्वास का उदय होगा। ऑफिस पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। अधिकारी या बॉस की हेल्प से इनकम बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होने से मन शांत रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के तबीयत ठीक होने से तनाव दूर होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि केंद्र दृष्टि योग लाभकारी साबित हो सकता है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। जीवन में सहजता बढ़ेगी। कारोबारियों के संपर्क नए लोगों से होने से व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कलीग की मदद से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। माता की खराब सेहत अच्छी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि केंद्र दृष्टि योग अनेक प्रकार से उपयोगी होने के योग दर्शा रहा है। करियर, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, रिलेशनशिप आदि क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों पर लगे आरोप झूठे सिद्ध होंगे। परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं या घर में कोई मांगलिक उत्सव होगा।

कुंभ राशि

बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। कस्टमर बढ़ने से व्यापार में शानदार मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपना कोई बिजनेस या काम शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों के सुलझने एक योग हैं। आपकी मानसिक परेशानियां दूर होंगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 18, 2024 10:29 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola