हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Gochar 2025: कर्क समेत इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा अप्रैल माह! मंगल के नक्षत्र में कदम रखेंगे गुरु

अप्रैल माह के अंत में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति मंगल के नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिसके कारण कर्क समेत 3 राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं गुरु देव किस समय मंगल के नक्षत्र में कदम रखेंगे और उससे किन-किन राशियों को फायदा होने वाला है।

विज्ञापन
गुरु की कृपा से इन लोगों को होगा महालाभ!

धन, धर्म, ज्ञान, शिक्षा, संतान, विवाह और करियर आदि के नियंत्रण ग्रह गुरु को शास्त्रों में खास स्थान प्राप्त है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, वो बलवान, ज्ञानी और समझदार होते हैं। हालांकि जब-जब गुरु की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव सीधे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को गुरु मृगशिरा नक्षत्र के द्वितीय पद में कदम रखेंगे, जहां पर वह 14 मई 2025 को दोपहर 11 बजकर 20 मिनट तक विराजमान रहेंगे।

14 मई 2025 को गुरु मृगशिरा के तृतीय पद में गोचर करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र को मंगल ग्रह का स्वामी माना जाता है, जो ग्रहों के सेनापति भी हैं। चलिए जानते हैं मंगल के नक्षत्र में गुरु के कदम रखने से कर्क समेत किन तीन राशियों के जातकों को फायदा होने की संभावना ज्यादा है।

कर्क राशि

गुरु देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों के कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा और साझेदारों संग रिश्ता मजबूत होगा। कपल के भौतिक सुख में इजाफा होगा। उम्रदराज जातकों को पेट और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को उनका कोई पुराना मित्र प्रपोज कर सकता है। जिन लोगों की दुकान है या घर में किसी की शॉप है, उनके काम में तेजी आएगी और मुनाफा बढ़ेगा। उम्मीद है कि अगले महीने तक आपके घर में कार आ जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Surya Yuti 2025: 27 अप्रैल से ये 3 राशियां रहेंगी परेशान! वृषभ राशि में बनेगी चंद्र-सूर्य की युति

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शुभ रहने वाला है। अप्रैल माह में दुकानदार अपने पिता के नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। कारोबारियों को नए साझेदारों से आर्थिक लाभ होगा। पिछले साल किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदे थे, तो अप्रैल माह में उससे कन्या राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जिन लोगों की आयु 50 से 80 के बीच है, उनकी सेहत अगले महीने ठीक रहेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कर्क और कन्या के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ पर भी गुरु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो अप्रैल माह में आपको कोई प्रपोज कर सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं या लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये महीना रोमांटिक रहने वाला है। सोलमेट संग नजदीकियां बढ़ेंगी और मन खुश रहेगा। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति सही रहेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा, जिसके बाद आप जल्द से जल्द लोन चुका देंगे। इसके अलावा वृश्चिक राशि के लोगों की सेहत भी अप्रैल में ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: 28 या 29 मार्च कब है शनि अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola