हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Gochar 2025: दिवाली से पहले गुरु ग्रह के गोचर से बढ़ जाएंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, डगमगा सकता है भाग्य

Guru Gochar 2025: दिवाली से पहले 18 अक्टूबर को गुरु ग्रह का गोचर होने वाला है. गुरु का यह गोचर कई राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है. इस गोचर से 3 राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 gfx

Guru Gochar 2025 Unlucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति और गोचर का मनुष्य के जीवन पर असर पड़ता है. ग्रह गोचर से राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव होता है. अब 18 अक्टूबर को गुरु ग्रह का गोचर होने वाला है. गुरु का यह ग्रह गोचर 3 राशियों के लिए अशुभ साबित होगा. इससे इन 3 राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. यह 3 राशियों के लिए अशुभ समय लेकर आएगा. ऐसे में इन्हेंं संभलकर रहने की जरूरत है. चलिए आपको गुरु के गोचर के समय और यह किन राशियों के लिए अशुभ होगा इसके बारे में बताते हैं.

गुरु ग्रह का गोचर कब होगा?

गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह गोचर 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को रात 9 बजकर 38 मिनट पर होगा. इस गोचर के बाद गुरु ग्रह 5 सितंबर 2025, तक कर्क राशि में रहेंगे और फिर दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के दौरान कई राशियों के समय मुश्किल रहेगा चलिए इन राशियों के बारे में आपको बताते हैं.

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

विज्ञापन

गुरु के गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

वृषभ राशि

वृषभ वालों के तृतीय भाव में यह गोचर होगा. इस गोचर से वृषभ राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे जिससे आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सेहत नाजुक होने पर दवा पर भी खर्चा हो सकता है. आपको समाजिक जीवन में खुद पर संयम रखना होगा ज्यादा बोलने की वजह से परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस गोचर के कारण आलस्य का सामना करना पड़ेगा. आलस और सुस्ती के कारण कार्य में देरी होगी और कार्य पूरे नहीं होंगे. आपको ऑफिस में संभलकर रहने की जरूरत है किसी पर ज्यादा भरोसा नुकसान पहुंचा सकता है. आर्थिक मामलों में कोई फैसला लेने की जल्दबाजी न करें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के छठे भाव में गुरु का गोचर होगा. आपको शत्रु और रोग परेशान कर सकते हैं. मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. उधार लेने से बचना चाहिए. सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola