Guru Chandal Yoga: कुंडली का सबसे खतरनाक योग हैं गुरु चांडाल योग, जानें इसके लक्षण और प्रभाव
Edited By Raghvendra Tiwari

Guru Chandal Yoga
Edited By Raghvendra Tiwari

Guru Chandal Yoga
Guru Chandal Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में गुरु ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि गुरु ग्रह से ही कार्य में सफलता और असफलता का योगदान होता है। लेकिन क्या आपको पता है गुरु ग्रह से संबंधित कुछ ऐसे ग्रह होते हैं, जिनका कुंडली में निर्माण होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। आज इस खबर में बात करने वाले हैं, गुरु चांडाल योग के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है, तो जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति के मन में हर समय नकारात्मक विचार आता रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु चांडाल योग कुंडली में बनता है तो जातक को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही मेहनत करने के बाद भी असफलता प्राप्त होने लगती है। तो आइए जानते हैं गुरु चांडाल योग कुंडली में कैसे बनता है और इसके लक्षण और प्रभाव क्या होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक की कुंडली में गुरु चांडाल योग एक ऐसे ग्रहों की युति से बनता है, जिससे सभी बचने की कोशिश करते हैं। गुरु चांडाल योग को बहुत ही अनिष्टकारी योग बताया गया है। शास्त्र के अनुसार, कुंडली में गुरु चांडाल योग अनिष्टकारी ग्रह राहु और बुद्धि के देवता गुरु ग्रह के संयोग से बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु चांडाल योग के निर्माण से जातक के जीवन में बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- पूजा-पाठ या हवन में क्यों जरूरी होता है आम की लकड़ी और पत्ता, जानें इसका महत्व और फायदा
शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में चांडाल योग का बनता है, तो जातक को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इन समस्याओं का अंत दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में गुरु चांडाल योग बनता है, तो व्यक्ति के चरित्र पर बार-बार लांछन लगता रहता है। गलत लांछन के कारण व्यक्ति हर समय परेशान परेशान रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति को परिवार, मित्र, भूमि व भवन का सौभाग्य नहीं प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: