हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yuti Drishti Yog: सूर्य-शनि का युति दृष्टि योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा अनलकी, बिगड़ेंगे काम और हो सकती है धन हानि

Yuti Drishti Yog 2026 Effect: नवग्रहों के 2 महत्वपूर्ण हिस्से सूर्य और शनि के संयोग से साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में युति दृष्टि योग बन रहा है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव कई दिनों तक मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप युति दृष्टि योग बनने के समय और राशियों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Yuti Drishti Yog 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र में युति दृष्टि योग का खास महत्व है, जो कि ग्रहों के मिलन और उनकी दृष्टि के साथ आने से बनता है. शुभ और अशुभ, दोनों तरह का प्रभाव समय-समय पर युति दृष्टि योग का राशियों पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 25 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ और कर्म-न्याय के दाता ‘शनि’ युति दृष्टि योग बना रहे हैं.

हालांकि, मार्च महीने में युति दृष्टि योग से मेष राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों को लाभ नहीं होगा, बल्कि परेशानियां पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी. चलिए विस्तार से जानते हैं मेष राशि, तुला राशि और कुंभ राशि के राशिफल के बारे में.

मेष राशि (Aries)-

सूर्य-शनि ग्रह का 25 मार्च 2026 को युति दृष्टि योग बनाना मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. अगर आपने जल्दबाजी में कारोबार से जुड़े फैसले लिए तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके अलावा लव लाइफ में स्थिति सही नहीं रहेगी. आपका जीवनसाथी आपकी बातों को गलत समझ सकता है, जिसके कारण वो दिल खोलकर आपसे बातचीत नहीं करेंगे. इस दौरान सिंगल लोगों को योग्य साथी मिलने के भी योग नहीं हैं.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

25 मार्च 2026 को सूर्य-शनि द्वारा युति दृष्टि योग बनना तुला राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. कारोबारियों की खुद की गलती के कारण जरूरी काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही धन हानि होने के भी योग बन रहे हैं. अगर आप संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो फैसला गलत साबित हो सकता है. विवाहित जातकों को उनके जीवनसाथी के भूतकाल से जुड़ा कोई राज पता चल सकता है, जिसके कारण लव लाइफ में उथल-पुथल मचेगी.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)-

मेष और तुला के अलावा कुंभ राशि वालों के लिए युति दृष्टि योग का बनना शुभ नहीं रहेगा. अगर आपने अपने गुस्से को काबू में नहीं रखा है तो रिश्ते प्रभावित होंगे. इसके अलावा किसी रिश्तेदार से भी मन-मुटाव होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें मार्च महीने के आखिर में अच्छी-खासी गिरावट आ सकती है. इस दौरान आपको आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola