Grah Gochar Rashifal: भाई दूज पर्व 23 अक्टूबर, 2025 को मनाया जाएगा. यह पर्व यमऔर उनकी बहन यमी से जुड़ा है. जहां एक ओर यमदेव से जुड़ा यह शुभ पर्व मनाया जाएगा, वहीं इसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को यमदेव, सूर्य ग्रह के साथ 90° की कोणीय स्थिति का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को केंद्र दृष्टि योग कहते हैं. इस योग को समकोण योग के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य और यम का यह योग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा और इन राशियों के जातकों अपार धन लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
भाई दूज के ठीक बाद सूर्य और यम के समकोण योग का बनना आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है. पुराने लेन-देन जो लंबे समय से रुके हुए थे, अब वापस मिलने की संभावना है. यदि आपने अचल संपत्ति, भूमि या रियल एस्टेट में निवेश किया है, तो उसमें लाभ दिखाई दे सकता है. नौकरीपेशा जातकों को वेतनवृद्धि या पदोन्नति का संकेत मिल सकता है. पारिवारिक मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. समाज में आपकी छवि सशक्त होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी में हैं यदि ये 5 गुण तो किस्मत नहीं छोड़ेगी आपका साथ, भाग्य खुद खटखटाता है दरवाजा
मकर राशि
सूर्य और यम का यह समकोण योग आपके लिए करियर और आर्थिक पक्ष को नई दिशा दे सकता है. जो कार्य अब तक अटके थे, वे अचानक गति पकड़ सकते हैं. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या उद्यम की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आरंभ के लिए अनुकूल रहेगा. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है और आपके नेतृत्व को सराहा जा सकता है. आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी और निवेश के लिए भी अवसर दिखाई देंगे. पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा, विशेषकर पिता या वरिष्ठ जनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे.
कुंभ राशि
आपके लिए यह ग्रह योग सौभाग्य का संकेतक है. खासकर व्यापारियों और फ्रीलांसर जातकों को नए अनुबंध, साझेदारियाँ या लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आय के कई स्त्रोत बन सकते हैं और आपकी योजनाओं को आर्थिक बल मिल सकता है. जो लोग विदेश व्यापार या दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के योग हैं. घर में मांगलिक कार्य या कोई शुभ आयोजन हो सकता है. आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Date: नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा के सभी दिन की सही डेट और समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines