Grah Gochar Rashifal: 22 जून को शनि समेत 6 ग्रहों की महाहलचल, जानें इस दिन के योग-संयोग का आपकी राशि पर असर

Grah Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जून 2025 को सूर्य नक्षत्र और बुध राशि बदलेंगे, जबकि इसी दिन शनि समेत अन्य 4 ग्रह भी विशेष योग बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, इस दिन के योग-संयोग का आपकी राशि पर क्या असर होने की संभावना है?

22-june-2025-grah-gochar-rashifal
विज्ञापन

Grah Gochar Rashifal: ज्योतिषीय दृष्टि से 22 जून 2025 एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है, जब आकाश मंडल में कई ग्रह परिवर्तन और संयोग एक साथ घटित होंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस दिन ग्रहों की चाल में आने वाला बदलाव और योग-संयोग न केवल पंचांग में हलचल मचाएगा, बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 22 जून, 2025 को एक ओर जहां सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, तो वहीं बुध भी राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। आइए जानते हैं, इस दिन शनि समेत किन 6 ग्रहों की महाहलचल हो रही है?

22 जून को है इन ग्रहों की महाहलचल

— रविवार 22 जून, 2025 को 06:28 ए एम बजे ग्रहों के स्वामी सूर्य मृगशरा से निकल आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

— इसी दिन 03:56 पी एम बजे से मंगल और गुरु 60° पर स्थित होकर लाभ दृष्टि योग बनाएंगे।

— रविवार जून 22 को ही बुध ग्रह भी 09:33 पी एम बजे से मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेंगे।

— इसके अलावा इसी डेट को सूर्य और चन्द्र 09:52 पी एम बजे से व्यतिपात योग का निर्माण कर रहे हैं।

विज्ञापन

22 जून को ग्रहों की महाहलचल का राशियों पर असर

मेष राशि

22 जून को ग्रहों की महाहलचल मेष राशि के लिए नई ऊर्जा और जोश लेकर आ रहा है। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन और बुध का राशि परिवर्तन आपके मानसिक स्तर पर स्पष्टता लाएगा। लाभ दृष्टि योग की वजह से आर्थिक लाभ के योग हैं। करियर और शिक्षा क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

22 जून को ग्रहों की महाहलचल के कारण यह वृषभ राशि के लोगों को यह समय थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। व्यतिपात योग के प्रभाव से मानसिक अस्थिरता हो सकती है। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। यात्रा टालें और सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आपकी राशि से बुध का निकलकर कर्क में जाना बताता है कि अब संवाद की शैली में बदलाव आएगा। पारिवारिक मामलों में आप अधिक भावुक हो सकते हैं। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे, पर अनावश्यक खर्च से बचें। साझेदारी में लाभ संभव है।

विज्ञापन

कर्क राशि

ये ग्रह-गोचर और योग-संयोग कर्क राशि के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है। बुध के आपकी राशि में आने से बुद्धि और वाणी में तीखापन आएगा, जिससे आप प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और धन लाभ के संकेत हैं।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं और उनका नक्षत्र परिवर्तन आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। करियर में नया अवसर मिल सकता है। साथ ही मंगल-गुरु के लाभ दृष्टि योग से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध के राशि परिवर्तन के कारण कन्या राशि के लोगों की सोच में भावुकता आ सकती है। कार्यस्थल पर नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, पर निर्णय सोच-समझकर लें। किसी पुराने मित्र से मिलना संभव है। धन लाभ तो होगा, पर खर्च भी उतना ही रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को यह समय महत्वाकांक्षाओं को नई दिशा दे सकता है। गुरु-मंगल के योग से करियर में कोई बड़ा अवसर सामने आ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सूर्य-चंद्र के योग के कारण रात के समय मन थोड़ा अशांत रह सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं और गुरु के साथ लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं, जिससे आपके लिए यह दिन शुभ संकेत दे रहा है। कार्य में उत्साह रहेगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी।

धनु राशि

यह समय धनु राशि के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। गुरु के कारण भाग्य प्रबल है, लेकिन मानसिक बेचैनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर निर्णय लें। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

शनि मकर राशि के स्वामी हैं और ग्रहों की महाहलचल का सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। करियर में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें। जीवनसाथी या किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कुंभ राशि

बुध का राशि परिवर्तन कुंभ राशि की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर असर डालेगा। आप कामकाज को लेकर अधिक संजीदा रहेंगे। लाभ दृष्टि योग से सहयोगियों से लाभ मिलेगा। जीवन में स्थिरता लाने का अच्छा समय है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह समय रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। मन में नई योजनाएं आएंगी और आप उन्हें क्रियान्वित करने में सफल भी हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। बच्चों से सुख मिलेगा। सूर्य-चंद्र योग से रात को थोड़ी बेचैनी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ