हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज 3 ग्रहों के महागोचर से 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, जमा-पूंजी और सुख-शांति में होगी वृद्धि!

Grah Gochar 2024: जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में सूर्य देवता, मंगल ग्रह और शुक्र देव तीनों गर्हों का महागोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं इस महागोचर का शुभ प्रभाव विशेषतौर पर किन पांच राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपनी चाल बदलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते में एक या दो नहीं बल्कि तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, जिसका लाभ कई राशियों के लोगों को होगा। सबसे पहले 7 जुलाई 2024 को प्रात: काल 4:39 मिनट पर धन के कारक ग्रह शुक्र का कर्क राशि में गोचर हुआ था। शुक्र के बाद 12 जुलाई को शाम 7:12 मिनट पर मंगल देवात वृषभ राशि में कदम रखेंगे। फिर आज यानी 16 जुलाई 2024 को शाम 6:04 मिनट पर सूर्य देवता वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इन 3 ग्रहों के गोचर का विशेष लाभ पांच राशियों के लोगों को होगा। चलिए जानते हैं वो खुशनसीब राशियां कौन-सी हैं, जिनको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होने वाली है।

मेष राशि

3 ग्रहों के महागोचर से मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। बिजनेसमैन को पुरानी बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जुलाई को इस राशि के लोगों पर होगी पैसों की बारिश! सूर्य गोचर से सेहत में भी होगा सुधार

मीन राशि

कुंडली में वाहन व संपत्ति खरीदने के प्रबल योग हैं। प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे लोगों का विदेश में जॉब करने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेसमैन की लंबे समय से अटकी हुई योजना माह के अंत तक पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की पाने के कई नए अवसर मिलेंगे। आय के कई नए स्त्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। नया व्यापार करने के लिए ये उत्तम समय है। धन लाभ के साथ-साथ तरक्की के भी कुंडली में योग बन रहे हैं। इसी के साथ जमा-पूंजी में भी वृद्धि होगी।

मकर राशि

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेसमैन को रुके हुए पैसों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को विदेशी कंपनी से जॉब के अच्‍छे ऑफर आ सकते हैं। जहां सैलरी भी ज्यादा मिलेगी। बिजनेसमैन को भौतिक सुख और सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा। शादीशुदा लोगों के लाइफ पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें- गुण मिलाने के बाद भी क्यों टूटती है शादी? पंडित सुरेश पांडेय ने बताई वजह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola