Grah Gochar 2025: ज्योतिष दृष्टि से अगस्त माह के शुरुआती दिन बेहद खास हैं क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि व नक्षत्र गोचर हो रहा है। यहां तक कि अगस्त माह के पहले दिन ही चंद्र देव और शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। ये दोनों ही शुभ ग्रह हैं, जिनका अधिकतर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 01 अगस्त 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 41 मिनट पर चंद्र देव स्वाती नक्षत्र में और प्रात: काल 03 बजकर 51 मिनट पर शुक्र देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में आर्द्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में छठा और स्वाती नक्षत्र को 15वां स्थान प्राप्त है। शुक्र देव धन, वैभव, लग्जरी लाइफ और सुख के दाता हैं। जबकि चंद्र देव को मन, माता, मानसिक स्थिति, जल, स्वभाव, वाणी और विचार का दाता माना जाता है। आइए जानते हैं अगस्त माह के शुरुआत में चंद्र और शुक्र गोचर से किन-किन राशियों की परेशानियां काफी कम हो सकती हैं।
मेष राशि
अगस्त माह के शुरुआती दिन मेष राशिवालों के लिए सुखद रहेंगे। धीरे-धीरे सभी अटके काम होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें वो अच्छे से निभाएंगे। युवाओं के रचनात्मक कार्यों में किए गए प्रयास सफल होंगे। जबकि कारोबारियों को छोटी यात्राओं से लाभ होगा।
- उपाय- धन का दान करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: अब लहराएगा इन 3 राशियों का परचम, गुरु ने किया आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर
तुला राशि
अगस्त माह के पहले दिन होने वाले शुक्र और चंद्र गोचर से तुला राशिवालों को भी आर्थिक लाभ होने के योग हैं। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील कारोबारियों की पूरी हो जाएगी। सिंगल जातकों को भाई-बहनों के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, आने वाला महीना उनके हित में रहेगा।
- उपाय- देवी-देवताओं की पूजा करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की आर्थिक रूप से सहायता करें। इसी के साथ पानी का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
मेष और तुला के साथ-साथ वृश्चिक राशिवालों के घर में भी अगस्त माह के शुरुआती दिनों में सुखद माहौल रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बढ़ने से रिश्तों में गहराई आएगी। आर्थिक स्थिरता आने से कारोबारियों और दुकानदारों को मानसिक शांति मिलेगी। उम्रदराज जातकों का धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव सेहत पर भी देखने को मिलेगा। सिंगल जातकों का भाई-बहनों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
- उपाय- हर शनिवार धन का दान करें और शनि देव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 22 अगस्त से पहले 3 राशियों पर मेहरबान होंगी धन की देवी, अपने ही नक्षत्र में राज करेंगे बुध
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
19 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines