हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: 16 जनवरी से पलटेगा 5 राशियों का भाग्य, सूर्य-मंगल और बुध-गुरु बनाएंगे डबल योग!

Grah Gochar 2025: 16 जनवरी से सूर्य-मंगल के संयोग से समसप्तक योग और बुध-गुरु की दृष्टि से षडाष्टक योग बनेगा। इस डबल योग का सकारात्मक असर 5 राशियों के जातकों पर सबसे होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्यों ने साल 2025 शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि जनवरी 2025 का महीना ग्रहों की गतिविधियों, हलचलों, युतियों और योग-संयोग का बेहद खास महीना साबित होगा। इसकी एक बानगी गुरूवार 16 जनवरी को देखने मिलेगी। इस दिन 4 ग्रह दो-दो की जोड़ियों में डबल योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा।

16 जनवरी को बनेंगे ये योग

बृहस्पतिवार 16 जनवरी, 2025 के दिन सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर सूर्य और मंगल ग्रह ‘समसप्तक योग’ का निर्माण करेंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। वहीं इसी दिन बुध और गुरु ग्रह 6ठे और 8वें भाव में बैठकर एक-दूसरे पर दृष्टि डालेंगे और ‘षडाष्टक योग’ बनाएंगे। यह ज्योतिषीय घटना शाम में 6 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

विज्ञापन

राशियों पर होंगे ये असर

16 जनवरी, 2025 से सूर्य-मंगल के ‘समसप्तक योग’ और बुध-गुरु के ‘षडाष्टक योग’ नामक डबल योग का बनना विशेष ज्योतिषीय घटना है। इस डबल योग के असर से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद सकारात्मक और व्यापक असर होने की संभावना है।

मेष राशि

करियर में बड़ा उछाल आने की संभावना है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और निवेश किए गए धन से जबरदस्त लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके संबंध और मजबूत होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से खुशियां बढ़ेंगी। घर में शुभ और मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यायाम और योग से फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कामकाज में रचनात्मकता और उत्साह से नए अवसर मिलेंगे। विदेश से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। बड़ी वित्तीय योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों को खासतौर पर बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। दिनचर्या में सुधार से लाइफस्टाइल बेहतर होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को उनकी अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश लाभ देंगे। वित्तीय स्थिरता के साथ-साथ नए अवसर भी आएंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। बच्चों की तरफ से भी खुशी का समाचार मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। योग और ध्यान करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

शिक्षा और उच्च अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। धन के मामले में समय अनुकूल रहेगा। नई संपत्ति खरीदने के लिए समय सही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शारीरिक और मानसिक ताजगी बनी रहेगी। नियमित व्यायाम से सेहत बेहतर होगी।

मीन राशि

डबल योग के असर से मीन राशि के जातकों के करियर में रुकावटें दूर होंगी। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए अवसर अनुकूल हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola