---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: 20 दिसंबर से पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र-गुरु की नवपंचम दृष्टि बनाएगी मालामाल!

Grah Gochar: 20 दिसंबर 2024 से शुक्र और गुरु ग्रह की नवपंचम दृष्टि एक विशेष योग बना रही है, जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। यह दृष्टि इन राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन वृद्धि, और सफलता के नए अवसर लाएगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी है?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: ज्योतिषाचार्यों ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि दिसंबर 2024 का महीने ग्रहों की गतिविधियों का विशेष महीना रहने वाला है। धनु संक्रांति के मात्र 5 दिन बाद ही वैदिक ज्योतिष का बेहद शुभ नवपंचम योग निर्मित हो रहा है, जिसे 2 बेहद शुभ ग्रह शुक्र और बृहस्पति बना रहे हैं। ये दोनों ग्रह सौभाग्य, समृद्धि, धन और सुख के दाता ग्रह हैं। ये दोनों शुभ ग्रह 20 दिसंबर 2024 से नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं।

नवपंचम योग क्या है?

नवपंचम योग वैदिक ज्योतिष का एक अत्यंत शुभ योग है। यह तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से नवम (9वां) और पंचम (5वां) स्थान यानी भाव पर स्थित होते हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, नवपंचम योग का निर्माण तब होता है जब दो शुभ एक-दूसरे से 120 और 240 डिग्री की दूरी पर होते हैं। यह योग ज्ञान, भाग्य, धर्म और समृद्धि से जुड़ा होता है और जातक (व्यक्ति) के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

शुक्र-गुरु नवपंचम योग का राशियों पर असर

जब शुभ ग्रह नवपंचम योग में स्थित होते हैं, तो ये व्यक्ति के जीवन में धन, शिक्षा, करियर, और रिश्तों में सुधार लाते हैं। 20 दिसंबर 2024 से गुरु और शुक्र के संयोग से बना यह योग सभी राशियों के लिए फलदायी है, लेकिन 3 राशियों के लिए यह विशेष लाभकारी होने के योग दर्शा रहा है, ये राशियां हैं:

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

यह समय वृषभ राशि की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने वाला सिद्ध होगा। धन संबंधित मामलों में लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अत्यंत शुभ है। व्यापारियों के लिए यह समय नए अनुबंध और विदेशी सौदों के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शादी या संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की का होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होगी। कठिन निर्णय लेने में भी सफलता मिलेगी। शुक्र-गुरु नवपंचम योग से उच्च और प्रतिष्ठित पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। स्टूडेंट जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी पाने गोल्डन चांस है। कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

शुक्र और गुरु के नवपंचम योग से मीन राशि के जातकों के जीवन में धन और संपत्ति में बरकत होगी। आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का योग है। लंबे समय से चल रहे वित्तीय विवाद समाप्त होंगे। ध्यान, योग, और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यह मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन लाएगा। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। लव लाइफ में भी निकटता आएगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इस तरह के 3 लोग नहीं रहते हैं खुशहाल, गांठ बांध लीजिए नीम करोली बाबा की ये सीख!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 17, 2024 10:59 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola