Guru Shani Kendra Drishti: 16 सितंबर, 2024 को कन्या संक्रांति के साथ सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं। वहीं, सितंबर महीने में बुध, शुक्र, मंगल और गुरु भी अपनी चाल बदल रहे हैं। 18 सितंबर से बुद्धि, विवेक, वाणी और व्यापार से लाभ के स्वामी ग्रह बुध और ज्ञान, धन, विवाह, संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति एक-दूसरे से 90° पर यानी समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में बुध-गुरु के इस संयोग से राशियों पर पड़ने वाली दृष्टि को ‘केंद्र दृष्टि’ कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के इन दो बेहद शुभ ग्रहों की समकोणीय अवस्था का असर 3 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि लाभदायक रहने के योग दर्शा रहा है। इस राशि के जातकों के बुद्धि और ज्ञान में परिपक्वता आएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लेखन और बोलने की कला में निखार आएगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, साथ ही आपके अधिकार क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। हर प्रकार के रिश्तों के लिए यह समय बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सिंगल लोगों के नए रिश्ते बनने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन
सिंह राशि
बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि के शुभ असर से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता में संतुलन आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया मार्केटिंग से नए ग्राहक मिलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी आमदनी में इजाफा होगा, संबंधों में मजबूती आएगी।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह समय यात्रा और ज्ञान प्राप्ति के लिए अनुकूल बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप बेहद ऊर्जावान और उत्साही बने रहेंगे। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा (Higher Education) में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है, जो बेहद लाभकारी रहेगा। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ और अधिक करीब आएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines