---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सोमवार को करने जा रहे हैं नई शुरुआत? जानिए ज्योतिषाचार्य की राय

Best Plant For Home : घर में पांच पौधे लगाने से जीवन पर सकरारात्मक प्रभाव पड़ता है। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जानिये वह पांच पौधे कौन से हैं।

---विज्ञापन---

Best Plant For Home: कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनका हमारे रहन-सहन और जीवन पर प्रभाव पड़ता है। कुछ पौधे हमारे लिए लाभदायक होते हैं और जीवन में खुशियां भर देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगाने से परिवार की इनकम बढ़ती है, खुशियां आती हैं। आगे पढ़ें वे पांच पौधे कौन कौन से हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि कौन से काम सोमवार को नहीं करना चाहिए

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, घर में मनी प्लांट को पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व कोने में लगाना चाहिए। ये सबसे उत्तम माना गया है। यहां के देवता भगवान गणेश हैं। दक्षिण पूर्व को आग्नेय कोण कहा जाता है। यहां का प्रतिनिधित्व शुक्र गृह करता है।

---विज्ञापन---

मनी प्लांट के साथ ही जेड प्लांट लगाने से भी धन बढ़ता है। घर में सफेद पलास का पौधा लगाने से धन आकर्षित होता है। कनेर का पौधा भी आमदनी बढ़ाता है लेकिन दरवाजे के सामने कनेर का पौधा नहीं होना चाहिए। ये नुकसानदायक हो सकता है। कनेर का पौधा देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सफेद कनेर का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है।

---विज्ञापन---

घर में सफेद अपराजिता का पौधा भी धन लाभ के लिए उपयुक्त कहा जाता है। अपराजिता का पौधा लक्ष्मी को आकृषित करता है। पारिजात के फूलों को हरसिंगार भी कहा जाता है। हरसिंगार या पारिजात का पौधा जिस घर में भी होता है, वहां सुख, समृद्धि का वास होता है। ऐसे घरों में तनाव कम होता है।

यह भी पढ़ें : Shakun Shastra: घर में तोता रखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

---विज्ञापन---

सोमवार को क्या नहीं करना चाहिए ?
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, सोमवार चंद्रमा का दिन है और सबसे तेज चलने वाला ग्रह है। सोमवार को हमें शक्कर का त्याग कर देना चाहिए। नई नौकरी और नए कारोबार की शुरुआत सोमवार को नहीं करनी चाहिए, अगर नक्षत्र ठीक हैं तो कर सकते हैं। सोमवार को शुरू किये गए काम अस्थिर माने जाते हैं। सोमवार को उत्तर और पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। विवाद से बचना चाहिए।

First published on: Feb 04, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola