Surya Gochar 2026 Rashifal February: साल 2026 के दूसरे महीने यानी ‘फरवरी’ में कुछ लोगों के सफल होने की संभावना अधिक है. दरअसल, फरवरी में नवग्रहों के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह ‘सूर्य’ का ट्रिपल यानी तीन बार गोचर हो रहा है. पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को सबसे पहले सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा. इसके बाद 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे. वहीं, अंत में 19 फरवरी 2026 को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर करेंगे.
सूर्य के इन गोचर से मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि वालों को सबसे पहले और पूरे महीने फरवरी में लाभ होने की संभावना है. चलिए विस्तार से जानते हैं इन तीनों राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि
सूर्य ग्रह की 3 बार चाल बदलने से मेष राशि वालों को फरवरी 2026 में समय-समय पर लाभ होगा. घर वालों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिस कारण नकारात्मक चीजों से आप दूर रहेंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान होने की संभावना नहीं है. यदि आपका रिश्ता अपने पिता से सही नहीं चल रहा है तो उन्हें मनाने में सफलता मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Venus Benefits These Zodiac Sign: इन 3 राशियों के लिए खुला खुशियों का खजाना, शुक्र के गोचर करते ही खत्म हुआ बुरा समय
सिंह राशि
सूर्य ग्रह की प्रिय राशियों में से एक सिंह के जातकों के लिए साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी खुशियों से भरा रहने वाला है. एक के बाद एक आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी. साथ ही जीवन में स्थिरता आएगी. पहले से ज्यादा समय पिता के साथ बिताने से आप दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. इस दौरान आपको स्किन और हड्डियों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
धनु राशि
सिंह के अलावा धनु राशि वालों के ऊपर भी सूर्य ग्रह मेहरबान रहते हैं क्योंकि ये उनकी प्रिय राशि है. उम्मीद है कि 2026 के दूसरे महीने फरवरी में धनु राशि वाले कुछ बड़ा हासिल करेंगे. आप पहले से ज्यादा हर चीज को लेकर Confident रहेंगे, जिससे लोगों पर आपका प्रभाव अच्छा पड़ेगा. इसके अलावा त्वचा रोग से मुक्ति मिलेगी और चेहरे पर रंगत आएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
5 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines