Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Swapna Shastra: सपनों में दिखी ये 4 चीजें हमेशा रखें सीक्रेट, वरना हो सकता है अशुभ, झेलनी पड़ेगी कंगाली

Swapna Shastra: व्यक्ति को नींद में सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, नींद में आने वाले कई सपनों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. वरना इससे आपको नुकसान होता है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 25, 2026 14:57
Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: आपने अक्सर सुना होगा की नींद में आने वाले सभी सपनों का कुछ अर्थ होता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने कई बातों का संकेत देते हैं. आपको कई सपने खुश कर देते हैं तो कई सपनों की वजह से आप डर जाते हैं. लोग अक्सर अपने सपनों को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं. लेकिन 4 ऐसे सपने होते हैं जिन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इन सपनों को किसी के साथ शेयर करते हैं तो यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है. इससे बचने के लिए अपने सपनों को सीक्रेट ही रखें.

आध्यात्मिक अनुभव

सपने में तीर्थ यात्रा पर जाना और देवी-देवता के दर्शन करने जैसे आध्यात्मिक अनुभव के सपने आते हैं तो इन्हें गुप्त रखना चाहिए. अगर आप इन सपनों को शेयर करते हैं तो इससे आपकी तरक्की में बाधा आती है.

---विज्ञापन---

प्रकृति से जुड़े सपने

आप पहाड़, नदी, बाग-बीचे या प्राकृतिक सुंदरता के सपने देखते हैं तो यह भविष्य में आपके साथ शुभ घटना होने का संकेत देते हैं. लेकिन आपको इन सपनों को दूसरे के साथ साझा नहीं करना चाहिए. आप इन सपनों को किसी को बताते हैं तो इससे इनका प्रभाव कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें – कब है अष्टमी और नवमी? जानिए चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन की तारीख, कन्याओं को क्या-क्या परोसें और क्या नहीं?

---विज्ञापन---

मृत्यु का सपना

लोग अक्सर मृत्यु के सपने देखते हैं. सपने में किसी अन्य की मृत्यु देखना परेशानियों के अंत का संकेत होता है. इन सपनों को शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप इन सपनों को किसी को बता देते हैं तो यह अशुभ हो जाता है. इससे परिवार में मुश्किलें आती हैं.

धन और संपत्ति के सपने

आप सपने में खुद को धनलाभ होते देखते हैं खुद को संपत्ति खरीदते देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है. लेकिन आपको इस प्रकार के सपनों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. आप पैसों से जुड़े शुभ सपनों को किसी के साथ शेयर करते हैं तो आर्थिक प्रगति रुक जाती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 25, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.