हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahashivratri: इस महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, जो मांगेंगे, वही मिल जाएगा

विज्ञापन

Mahashivratri: भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में शिव को एक ऐसा देवता बताया गया है जो बहुत ही सौम्य और सरल है। केवल मात्र एक लोटा जल चढ़ाकर भी उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। यदि कोई विकट समस्या आ जाए जिसका सामान्य तौर पर समाधान न हों तो महादेव की आराधना तुरंत फल देती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार भोलेनाथ का अभिषेक कर व्यक्ति अपनी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकता है। उनके अनुसार अलग-अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। जानिए इनके बारे में

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: 22 मार्च से इन 4 राशियों की बदलेगी दशा, साइकिल छोड़ कार चलाएंगे

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर करें शिवजी के ये उपाय, घर आएगी अखंड लक्ष्मी (Mahashivratri and Shivji Ke Upay)

  • सौभाग्य वृद्धि के लिए आशुतोष का गंगाजल या कुएं के जल से अभिषेक करना चाहिए।
  • घर में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति के लिए गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया जाना चाहिए।
  • कॅरियर में तरक्की तथा अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है।
  • शत्रुओं के नाश के लिए भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मनीप्लांट नहीं, इस फूलदार पौधे को घर में लगाने से आएगा पैसा, आज ही आजमा कर देखें

  • समस्त प्रकार के ऐश्वर्य पाने के लिए भगवान रुद्र का शहद से अभिषेक किया जाता है।
  • अन्य प्रकार के भोग-विलास की सामग्री पाने के लिए भोलेनाथ का सुंगधित तेलों से अभिषेक करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola