हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई पर इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहतरीन तो कुछ के लिए थोड़ा दिक्कत देने वाला रह सकता है। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 41 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है। इसके बाद तृतीया लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा दोपहर 3 बजकर 52 तक रहेगा, इसके बाद मघा लग जाएगा। व्यतीपात योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 57 तक बालव करण रहेगा। इसके बाद कौलव करण शाम 10 बजकर 41 तक रहेगा, फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह में ये यहां पहले से ही मौजूद मंगल और केतु के साथ युति बनाएंगे। शुक्र भी सुबह 9 बजकर 2 मिनट मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे यहां पहले से ही मौजूद गुरु के साथ युति बनाएंगे। कर्क राशि में बुध और सूर्य रहेंगे। कुंभ में मायावी राहु और मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 26 जुलाई का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज आप जो भी काम करें, उसे पूरी मेहनत और लगन से करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। आसपास के लोग आपके प्रयासों की प्रशंसा करेंगे और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे, और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, गलत संगति से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर आपके विरोधी आज आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको सहायता लेनी पड़ सकती है। सलाह देने से पहले सामने वाले की सहमति जरूर लें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। धैर्य और समझदारी से दिन को बेहतर बनाएं।

मिथुन राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए कहीं घूमने जाना फायदेमंद रहेगा। आपके प्रियजनों को आज आपके सहयोग और समय की जरूरत होगी। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। पिता के व्यवहार में बदलाव आपको चिंतित कर सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज आप अनावश्यक विवाद में उलझ सकते हैं। अपनी मानसिकता को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सुखद और यादगार रहेगी।

सिंह राशि

नौकरी बदलने का विचार आपके मन में चल रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश से आपका काम बन सकता है। धन निवेश आज लाभकारी साबित होगा। किसी के गलत प्रभाव में आने से रिश्तों में दरार आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

कन्या राशि

दिन की शुरुआत में मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी नए विषय को समझने की जिज्ञासा आपको प्रेरित करेगी। अपने सहकर्मियों या अधीनस्थों के प्रयासों की सराहना करें, इससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि

विवादित मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सामने आ सकती हैं, जिन्हें सावधानी से संभालें। नौकरी में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। अगर अपेक्षित परिणाम न मिलें, तो निराश होने के बजाय मेहनत जारी रखें।

धनु राशि

नकारात्मक विचारों से बचें, क्योंकि ये आपको निराशा की ओर ले जा सकते हैं। अपने व्यवहार और निर्णयों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। आध्यात्मिक कार्यों में ध्यान दें।

विज्ञापन

मकर राशि

आप अपने पेशे से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। जीवनसाथी का सहयोग और व्यवहार आपको प्रेरित करेगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, इसलिए वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि

जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बन सकती है। आप किसी सामाजिक या राजनैतिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। धन से संबंधित लेन-देन के लिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान में लापरवाही न करें।

विज्ञापन

मीन राशि

आज आप घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपने परिणामों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मेहमानों के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है। धन कमाने की जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 26 जुलाई इन 4 राशियों के लिए रह सकता है अनलकी, करें उपाय

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola