हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज बरसेगी इन 5 राशियों पर शनिदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज सावन का पहला शनिवार का दिन है और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप राशिफल से अंदाजा लगा सकते हैं। राशिफल आपके लिए दिन का रोडमैप होता है। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज 12 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: आज 12 जुलाई 2025, शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। सुबह 6:36 तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। योग में विष्कम्भ शाम 7:32 तक रहेगा, फिर प्रीति योग लगेगा। करण तैतिल रात 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर करण होगा। ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है कि वृषभ में शुक्र, मिथुन में सूर्य और गुरु, कर्क में बुध, सिंह में मंगल और केतु, कुंभ में राहु, मकर में चंद्रमा, और मीन में शनि रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। नया उत्साह और जोश आपके कार्यों को बेहतर बनाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, अन्यथा कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों का सहयोग और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रियजनों के साथ समय बिताने से आनंद मिलेगा। व्यापार और नौकरी में आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। छाती से संबंधित परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन

तुला राशि

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरे होंगे। मामा पक्ष के साथ अच्छा समय बितेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज भागीदारों के साथ सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें, क्योंकि ये मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। आत्मविश्वास और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन मनोरंजन और आनंद के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ समय बिताने और छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

मकर राशि

आज व्यापार में लाभ और वृद्धि के योग हैं। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घर में किसी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। जल यात्रा का योग बन सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज किसी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आपकी वाकपटुता और बुद्धिमता से लोग प्रभावित होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।

मीन राशि

आज परिवार और संतानों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। नौकरी में पदोन्नति या सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक दौड़धूप बढ़ेगी, लेकिन मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola