हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Gochar Rashifal: इन 3 राशियों के लिए लकी साबित होगा मंगल गोचर, ग्रह सेनापति मेहरबान होकर बरसाएंगे धन

Mangal Gochar Rashifal: 25 दिसंबर, 2025 को क्रिसमस पर मंगल ग्रह दोपहर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह दिन 3 धनु राशि वालों के लिए सच में ‘बड़ा दिन’ बन सकता है? मंगल मेहरबानी से इन पर धन, सफलता और साहस की बरसात होगी? जानिए ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar Rashifal: मंगल जिसे धरतीपुत्र या भौम ग्रह भी कहते हैं, वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने गए हैं. हिंदू ज्योतिष शास्त्र में वे शक्ति, साहस, उर्जा देने वाला, जमीन-जायदाद आदि देने वाले ग्रह हैं. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सफलता और विजय का प्रतीक है, जो आधिकारिक, निर्णायक और नेतृत्व गुणों वाला माना जाता है. जब मंगल ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति को साहस, विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता का शुभ फल मिलता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के रोज दोपहर मंगल ग्रह मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान हो चुके हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि 25 दिसंबर क्रिसमस का दिन 3 राशियों के लिए सही एक ‘बड़ा दिन’ साबित हो सकता है. इन राशियों के जातकों पर मंगल मेहरबान होकर सफलता और धन की बरसा कर सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

यह भी पढ़ें: Tulsi ke Niyam: साल 2026 में इस शुभ दिन तुलसी लगाते ही खुल जाएंगे धन के रास्ते, संवरने लगेगी किस्मत

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी खास रहेगा. मंगल की सक्रियता आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी. कोई लंबा रुका हुआ काम या परियोजना अब आसानी से आगे बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी और धन लाभ के नए अवसर खुलेंगे. मित्र और परिवार का सहयोग आपको उत्साह देगा. नए विचार और योजनाएं इस दिन लाभकारी साबित हो सकती हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. मंगल का यह गोचर आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा और आप जीत को सुनिश्चित करेंगे. कठिन परिस्थितियों में भी आप आत्मविश्वासी बने रहेंगे. वित्तीय मामलों में लाभ के संकेत हैं. नई निवेश योजनाएं या किसी जमीन-जायदाद से जुड़ा मौका आपके पक्ष में जा सकता है. इस दिन आपकी निर्णय क्षमता सटीक रहेगी और काम में सफलता मिलने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल की कृपा से यह समय बहुत शुभ रहेगा. साहस और आत्मविश्वास बढ़ेंगे और आप किसी चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे. नौकरी या व्यवसाय में लाभ के अवसर सामने आएंगे. पुराने परेशानियों का समाधान मिलेगा और धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना खुशी देगा. यह दिन आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.

ये भी पढ़ें: Types of Calendars: ये हैं दुनिया के पॉपुलर कैलेंडर, जानें समय गिनने के अलग-अलग तरीके और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola