Chandra Gochar 2024: मन के कारक ग्रह चंद्र देव का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। खासतौर पर व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की स्थिति कमजोर होती है, उनकी सुख-सुविधाओं में हमेशा कमी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब चंद्र देव राशि परिवर्तन यानी गोचर करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है।
पंचांग के मुताबिक, 2 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 23 मिनट पर चंद्र देव ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 5 नवंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 5 नवंबर 2024 को सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर चंद्र देव वृश्चिक राशि में से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। हालांकि इस दौरान सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के सपने आने वाले कुछ दिनों में चंद्र देव के आशीर्वाद से पूरे हो सकते हैं।
चंद्र गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि में चंद्र देव का कदम रखना वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के काम में तेजी आने से मुनाफा बढ़ेगा। दुकानदार पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। इसी के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब!
कन्या राशि
चंद्र की विशेष कृपा से कन्या राशि के जातकों के अधूरे सपने सच हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत जीवन शादीशुदा जातकों का सुखद रहेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के साथी संग संबंध मधुर होंगे। किसी पुराने दोस्त के सहयोग से युवा वर्ग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में बिजनेस में अच्छा मुनाफा नहीं होगा, लेकिन दो से तीन माह बाद काम में तेजी आएगी। बड़े बुजुर्गों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आने वाले कुछ दिनों तक अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर बेहद फलदायी साबित होने वाला है। इस गोचर काल में हर काम में सफलता मिलेगी। प्रमोशन मिलने से नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों के काम में तेजी आएगी, जिससे अच्छा-खासा मुनाफा भी होगा। मुनाफा बढ़ने से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। बेरोजगार जातकों की नौकरी लग सकती है। शादीशुदा जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से मकर राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: 5 या 6 नवंबर, कब है नहाय-खाय? जानें सही तिथि और व्रत से जुड़े नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines