हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: होली के 2 दिन बाद से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, चंद्र के साथ शुक्र भी रहेंगे मेहरबान!

Chandra Gochar 2025: होली के 2 दिन बाद चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे जिसके कारण 12 में से 3 राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनका भाग्य चंद्र गोचर के साथ चमक सकता है।

विज्ञापन
चंद्र गोचर से जागेगा सोया हुआ भाग्य!

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्र ग्रह का खास महत्व है जिसे मन, माता, मनोबल और भावना आदि का दाता माना जाता है। हर सवा दो दिन में चंद्र देव राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा जिससे दो दिन बाद चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 17 मार्च 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 15 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव वृषभ राशि में मौजूद हैं।

शुक्र देव को तुला राशि का स्वामी माना जाता है क्योंकि चंद्र इस बार तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस बार राशियों के ऊपर चंद्र के साथ-साथ शुक्र ग्रह का भी प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन 3 लकी राशियों के बारे में जिनका भाग्य होली के बाद चमक सकता है।

मिथुन राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा से मिथुन राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। लंबे समय से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में फंसा हुआ है तो उसमें सफलता मिल सकती है। घरवालों के बीच विवाद चल रहा है तो जल्द मनमुटाव दूर होंगे। सिंगल लोगों का रिश्ता होली के बाद तय हो सकता है। कारोबारी और नौकरी कर रहे जातकों को पुराने निवेश से लाभ होगा जिसके कारण समय पर वो कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: होलाष्टक शुरू, क्या करें और क्या नहीं? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

कर्क राशि

होली के बाद कर्क राशि के जातकों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े अटके काम जल्द पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। हाल ही में जिन लोगों की नौकरी लगी है उनका कुछ ही समय में प्रमोशन हो सकता है। प्रमोशन के साथ-साथ बोनस मिलने की भी संभावना है। दुकानदार और कारोबारी वर्ग दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

मिथुन के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। चंद्र और शुक्र देव के आशीर्वाद से सिंगल लोगों का रिश्ता पक्का होगा। जबकि शादीशुदा कपल को गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी जिसके कारण जल्द वो नई कार खरीद सकते हैं। सेहत के लिहाज से मार्च का महीना उम्रदराज जातकों के हित में रहेगा। कोई गंभीर समस्या होने की संभावना इस समय नहीं है।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक इस राशि पर बनी रहेगी ग्रहों की कृपा, बढ़ेगा रुतबा और बैंक बैलेंस!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola