Chandra Gochar 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे माता, मनोबल और भावना आदि का दाता माना जाता है। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को सुबह 12 बजकर 55 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में से निकलकर शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। 27 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रात: काल 04 बजकर 36 मिनट तक चंद्र देव मकर राशि में मौजूद रहेंगे।
शनि ग्रह को मकर राशि का स्वामी माना जाता है। मकर राशि में शनि का शुभ प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति मेहनती बनता है। उसका काम में मन लगता है। परिवारवालों संग रिश्ते मजबूत होते हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर चंद्र के इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव 25 फरवरी 2025 तक मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लंबे समय से कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है, तो अगले दो से तीन दिन में वो पूर्ण हो सकता है। साथी से वाद-विवाद करने से बचेंगे, तो रिश्ते में सब कुछ सही रहेगा। हाल ही में जिन लोगों की नौकरी लगी है, उनको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है या कारोबार है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। कमाई बढ़ने से जल्द ही मेष राशि के जातक अपने पिता के नाम पर वाहन खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 में ये 3 राशियां बन सकती हैं इमोशनल फूल, करीबियों से मिलेगा धोखा!
धनु राशि
मन के कारक ग्रह चंद्र का गोचर करना धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों संग रिश्ते मजबूत होंगे। घरवालों के बीच किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो जल्द वो सुलझ जाएगा। दुकानदारों को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण वो काम पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक दुकानदारों की सेल डबल हो जाएगी। बिजनेसमैन के बिजनेस का विस्तार होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो जीवनसाथी संग शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। 25 फरवरी 2025 तक उम्रदराज जातकों की सेहत उत्तम रहेगी।
वृश्चिक राशि
कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने से वृश्चिक राशि के जातकों के संबंधों में सुधार होगा। शॉर्ट ट्रिप के दौरान जीवनसाथी संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई कॉलेज का दोस्त 25 फरवरी 2025 से पहले प्रपोज कर सकता है। बिजनेस पार्टनर के सहयोग के कारण काम का विस्तार होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी इस हफ्ते 20 से 30% बढ़ सकती है। भाई-भाई के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और उनके रिश्ते में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines