Chandra Gochar 2025: 11 जनवरी की रात से 3 राशियों की मौज! बुध ग्रह की राशि में चंद्र करेंगे प्रवेश

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रह द्वारा बुध की राशि मिथुन में प्रवेश किया जाएगा, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Chandra Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs

चंद्र गोचर 2025

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाला ग्रह चंद्र है, जो किसी भी राशि में सवा दो दिन और नक्षत्र में 1 दिन के लिए विराजमान रहते हैं। चंद्र को मन, स्त्री, माता, भावनाओं और भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि जिस पर चंद्र ग्रह की कृपा हो जाती है वो व्यक्ति सभी काम में सफलता हासिल कर सकता है। 11 जनवरी 2025 को चंद्र ग्रह द्वारा बुध की राशि मिथुन में प्रवेश किया जा रहा है।

11 जनवरी, शनिवार रात 11 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में चंद्र गोचर करेंगे, जिससे 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं जिन पर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नई योजनाएं काम की साबित हो सकती है। आय में वृद्धि के लिए नए अवसर मिलेंगे। आपके द्वारा बनाए गए प्लान सफल रहेंगे। घर-संपत्ति खरीदने की विचार कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। बिना वजह का तनाव न लें। चिंता मुक्त रहने के साथ मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों पर चंद्र ग्रह की खास मेहरबानी होगी। नौकरी में तरक्की पाने के अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे। लंबे समय से जिस काम को करने का सोच रहे हैं, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। बुध और चंद्र की आप पर खास कृपा हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने का विचार मन में आ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए चंद्र गोचर उत्तम रहेगा। आपके रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। पैसों से संबंधित जो परेशानी चल रही है, उससे छुटकारा मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, बस खानपान का ख्याल जरूर रखें। मन थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन बिना वजह का तनाव न लें। आपसी प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में आ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ