Budhaditya Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस महीन कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अक्टूबर की पहली तारीख को बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। बुध के कन्या राशि में गोचर के साथ ही दो बड़े राजयोगों का निर्माण भी हो रहा है। दरअसल बुध के गोचर से बुधादित्य और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ये दोनों ही राजयोग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं बुध गोचर से बने राजयोग का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के बुध का राशि गोचर शुभ है। दरअसल आज से बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिस कारण इस दौरान बिजनेस और रोजगार के कार्यों में खूब सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: शाम को इस समय मां लक्ष्मी निकलती हैं भ्रमण पर, मगर ऐसे 2 लोगों के घर कभी नहीं करतीं प्रवेश
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का स्वराशि में गोचर अनुकूल साबित होगा। बुध आपकी राशि से 9वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपको इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में आर्थिक उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। अचानक धन लाभ का योग बनेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अत्यंत भाग्यवर्धक साबित होगा। इस दौरान बुध आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस अवधि में आपको नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही बिजने में भी आर्थिक प्रगति का खास मौका मिलेगा। किसी बीमीरी के छुटकारा मिल सकता है। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर बुध का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा।
यह भी पढ़ें: राहु परिवर्तन से गुरू चांडाल योग होगा खत्म, अक्टूबर की इस तारीख से शरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines