हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2026: 11 जून को बुध-शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, तुला समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुभ रहेगा महागोचर

Grah Gochar 2026: 11 जून 2026 का दिन ज्योतिष के नजरिए से खास है क्योंकि इस तारीख पर दो महत्वपूर्ण ग्रहों का नक्षत्र गोचर हो रहा है. चलिए जानें 11 जून 2026 को किस समय व किस नक्षत्र में बुध और शुक्र ग्रह का गोचर होगा. साथ ही आप उन 3 राशियों के बारे में जान पाएंगे, जिनके जातकों के लिए जून 2026 अच्छा रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Grah Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 11 जून 2026 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस गोचर के बाद दोपहर में 2 बजकर 11 मिनट पर धन-संपदा के दाता ग्रह शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर होगा. जहां कुछ राशियों को बुध-शुक्र ग्रह के इस गोचर से लाभ होगा, वहीं कई लोगों को अपने जीवन में नकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा.

हालांकि, आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों की किस्मत जून 2026 में बुध-शुक्र ग्रह के नक्षत्र गोचर से चमकेगी.

वृषभ राशि (Taurus)-

बुध और शुक्र ग्रह का 11 जून 2026 को नक्षत्र गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा. जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा. इस दौरान आप अपने भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का फैसला भी कर सकते हैं. उम्मीद है कि बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा और वो अपने घर वालों के साथ अच्छा वक्त किसी खास जगह पर बिताएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

भाई-बहन के साथ वक्त बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही घर का वातावरण खुशहाल रहेगा. यदि अभी तक आपने किसी बढ़िया जगह पर निवेश नहीं किया है तो अब इन्वेस्टमेंट करने का शानदार मौका मिलेगा. साथ ही संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना इस दौरान अधिक है.

ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, मिथुन समेत इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)-

घर में छोटे बच्चे के आने से खुशी का माहौल रहेगा. साथ ही रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. इसके अलावा पैसों की कमी दूर होगी और निवेश करने का मौका मिलेगा. अगर अभी तक आपने अपना खुद का घर नहीं खरीदा है तो ये सपना किसी भाई की मदद से पूरा होगा.

ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: आज से नौतपा शुरू, दोपहर में सूर्य करेंगे गोचर, मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों को महालाभ होने के योग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola