Pradosh Vrat 2025 Rashifal: बुध कृष्ण प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, शिव कृपा से इन 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे

Pradosh Vrat 2025 Rashifal: 17 दिसंबर 2025 के बुध कृष्ण प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, शिव कृपा से इस शुभ संयोग से 3 राशियों के अटके काम पूरे होंगे. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, चेक करें क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

pradosh-vrat-rashifal
विज्ञापन

Pradosh Vrat 2025 Rashifal: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है. भगवान शिव महाकाल हैं, जो सभी ग्रहों के दोष दूर कर देते हैं. पौष माह की कृष्ण पक्ष की बुधवार को पड़ रहे प्रदोष व्रत पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन यानी 17 दिसंबर, 2025 को विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग सुकर्मा और धृति योग से हो रहा है. वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन भी रहे हैं. भगवान शिव की कृपा से इन शुभ संयोगों का सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बुध कृष्ण प्रदोष व्रत बेहद फलदायी सिद्ध होने के योग बना रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों को क्या-क्या लाभ होने के योग बन रहे हैं?

मेष राशि

विज्ञापन

इस बुध प्रदोष व्रत पर आपके अटके काम पूरे होने के योग हैं. धन-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. पुराने कष्ट और परेशानियां कम होंगी. परिवार में खुशहाली आएगी. नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं. भगवान शिव की कृपा से किसी भी बाधा का सामना आसानी से कर पाएंगे. नए विचार और योजनाएं इस समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेंगी. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा.

कन्या राशि

विज्ञापन

पौष माह के इस प्रदोष व्रत के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वास्थ्य के मामले में लाभ होगा. जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वे पूर्ण होने लगेंगे. शिक्षा या नौकरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे. यह समय आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा. पुरानी समस्याओं का समाधान इस समय संभव है. निवेश या व्यावसायिक फैसले लाभकारी रहेंगे. आपके प्रयासों को समाज और परिवार से सराहना मिलेगी.

धनु राशि

विज्ञापन

दिसंबर इस प्रदोष व्रत पर आपके लिए धार्मिक और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे. निवेश या नए प्रोजेक्ट में लाभ के योग हैं. जीवन में स्थिरता और शांति का अनुभव होगा. भगवान शिव की कृपा से आपका मन प्रसन्न रहेगा और पुराने विवाद या परेशानी दूर होंगे. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. इस समय नए अवसर और साझेदारी आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. यात्रा या सामाजिक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. आत्म-विश्वास बढ़ने से आपकी योजना जल्दी पूरी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ