---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Nakshatra Gochar: 21 मई से 3 राशियों का गोल्डन टाइम हो सकता है शुरू, सूर्य के नक्षत्र में बुध गोचर

Budh Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में बुध गोचर करेंगे जिससे किन 3 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है? आइए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Budh Nakshatra Gochar 2025: मई महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह द्वारा एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। ऐसे बदलाव के साथ सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 7 मई, 15 मई, 21 मई और 28 मई को बुध ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार 21 मई, बुधवार को रात 10 बजकर 23 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में बुध गोचर करेंगे। इसके साथ ही सभी राशि के जातकों पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बिगड़े कार्य सही होने के साथ सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी। मन में एक अलग उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विवादों से दूरी बनी रहेगी। घर में नई खुशियों का आगमन हो सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी और प्रमोशन का योग बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

कृत्तिका नक्षत्र में बुध गोचर से सिंह राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होंगे। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। घर वालों का साथ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yuti 2025: गुरु-शुक्र की युति से 3 राशियों की बदल सकती है जिंदगी, 26 दिनों तक बना रहेगा गजलक्ष्मी राजयोग

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल के साथ रहेगा। धन वृद्धि के योग है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। आय वृद्धि के साथ प्रमोशन का योग है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। संबंध पहले से बेहतर हो सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 06, 2025 03:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola