Budh Gochar 2024: आज बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 मार्च यानी आज बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध के गोचर से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Budh Gochar 2024
विज्ञापन

Budh Mesh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  जब भी ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। आज के दिन ही ग्रहों के राजकुमार अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें बुध देव गुरु की राशि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव के मीन राशि में प्रवेश करने से 3 राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि वाले लोगों की सोई हुई किस्मत चमक सकती है। बता दें कि जिन लोगों के जीवन में परेशानियां चल रही हैं वो खत्म हो जाएंगी। जो लोग नौकरी-कारोबार कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बुध देव के गोचर करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। 26 मार्च के बाद विद्यार्थियों के जीवन में गजब का बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। करियर में नई उपलब्धता हासिल करेंगे। जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा रहेगा। तुला राशि वाले लोगों को शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिजनों का साथ मिलेगा। नौकरी में सीनियर का साथ मिलेगा। कार्य के संबंध में दूर की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ