Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Budh ki Chaal: 25 मार्च से दक्षिणमार्गी होंगे राजुकमार बुध, इन 3 राशियों को मिलेगा नेम-फेम और धन

Budh ki Chaal: 25 मार्च 2026 से बुध के दक्षिणमार्गी होने से बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े कार्यों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. इस परिवर्तन से 3 राशियों को नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और आर्थिक अवसर मजबूत होंगे. जानिए, ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए नाम, सम्मान और धन लाभ के योग बन सकते हैं?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Mar 10, 2026 23:05
mercury-transit

Budh ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार की पदवी हासिल है. वे वाणी, बुद्धि, विवेक, व्यापार, गणित, मनोरंजन, संचार और सुंदर त्वचा के कारक और स्वामी ग्रह हैं. मिथुन और कन्या राशियों पर उनका स्वामित्व है. सभी 9 ग्रहों में चंद्रमा के बाद वे सबसे तेज चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए ‘क्षिप्रगामी’ कहलाते हैं. वे न केवल तेज गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, बल्कि क्रांतिवृत्त यानी सूर्य के परिक्रमा पथ अपनी दिशाएं भी परिवर्तित करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 25 मार्च, 2026 को दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध की इस दिशा परिवर्तन से व्यक्ति में व्यापारिक निर्णय, लेखन-पठन, शिक्षा और नई योजनाओं में लाभ होगा और स्पष्ट सोच से काम करने की प्रवृत्ति विकसित होगी. आइए जानते हैं, बुध की चाल में बदलाव से किन 3 राशियों को नेम-फेम के साथ धनलाभ भी होगा?

मेष राशि

25 मार्च से बुध के दक्षिणमार्गी होने का प्रभाव मेष राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस समय आपकी सोच अधिक स्पष्ट और व्यावहारिक हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और तर्क शक्ति लोगों को प्रभावित करेगी. लिखने-पढ़ने, मीडिया, शिक्षा या संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है. समाज में आपकी पहचान बढ़ सकती है. आपके कार्यों की प्रशंसा भी हो सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है. सम्मान के साथ धन लाभ के संकेत बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Teachings: असफलता और संघर्ष में सही रास्ता दिखाती हैं नीम करोली बाबा की ये 2 बातें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए उनकी दिशा परिवर्तन का प्रभाव इस राशि पर अधिक दिखाई दे सकता है. इस समय आपके अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है. आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा. लोग आपकी सलाह को महत्व दे सकते हैं. इससे नाम और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक लाभ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं.

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि पर भी बुध का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए 25 मार्च के बाद का समय कई मामलों में अनुकूल रह सकता है. आपके अंदर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की क्षमता बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आप उन्हें अच्छे से निभाने में सफल रह सकते हैं. व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ दे सकते हैं. लेखन, शिक्षा, शोध या विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए यह समय रचनात्मक और फलदायी हो सकता है. परिवार और समाज में आपकी छवि मजबूत हो सकती है. धीरे-धीरे आपकी पहचान बढ़ सकती है. आपके काम की सराहना हो सकती है. साथ ही धन लाभ के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Shani Favourite Plant: शनि के अशुभ प्रभाव से राहत के लिए लगाएं ये पौधा, जानें घर में रखने की सही दिशा और फायदे

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 10, 2026 11:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.