हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: अक्टूबर में दूसरी बार गोचर करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Gochar 2025: अक्टूबर महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध का दो बार गोचर होना है. इनमें से एक बार बुध का गोचर हो चुका है और अब बुध ग्रह दूसरी बार गोचर करेंगे. बुध के गोचर करने से इन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह ने अक्टूबर महीने में 3 तारीख को कन्या राशि से तुला में गोचर किया था. तब से बुध ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं. अब बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. बुध ग्रह एक राशि में करीब 23 दिन तक रहते हैं इसके बाद गोचर करते हैं. बुध ग्रह का अब 24 अक्टूबर को गोचर होगा. बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध के गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

बुध गोचर 2025 (Budh Gochar 2025)

बुध का गोचर अब 24 अक्टूबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. इस बुध गोचर से तीन राशियों को सकारात्मक फल मिलेगा. इन 3 राशियों को महालाभ होगा. चलिए आपको इन तीन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

बुध गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. इसके साथ ही तरक्की के योग बन रहे हैं. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में तालमेल बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें – Surya Gochar 2025 Rashifal: राशि परिवर्तन कर नीच के हुए सूर्य, इन 3 राशियों को बनाएंगे मालामाल

विज्ञापन

तुला राशि

तुला वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवन में उन्नति मिलेगी. वाहन या घर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सपना पूरा होगा. व्यापार में तगड़ा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि में ही हो रहा है. आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे. करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी. आर्थिक प्रगति करेंगे और मनचाही सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola