Budh Gochar: 2025 के आखिरी दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे अच्छे, वृश्चिक राशि में रहते हुए बुध ने किया नक्षत्र गोचर

Budh Gochar 2025 Horoscope: ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ ने 20 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसका शुभ प्रभाव साल 2025 के आखिरी दिनों में कुछ राशियों के ऊपर पड़ेगा. चलिए जानते हैं कि वृश्चिक राशि में रहते हुए बुध का ये गोचर किस नक्षत्र में हुआ है और इसका किन 3 राशियों पर 2026 के शुरू होने से पहले शुभ प्रभाव पड़ेगा.

Budh Gochar 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Budh Gochar 2025 Horoscope: 20 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है. बुध का ये गोचर वृश्चिक राशि में रहते हुए सुबह 6 बजे के आसपास हुआ है. अब 29 दिसंबर तक बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में ही संचार करने वाले हैं. हालांकि, इसी समय पर बुध का राशि गोचर भी होगा यानी 29 दिसंबर 2025 तक बुध वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में ही रहने वाले हैं.

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बुध गोचर के कारण मानव जीवन में बदलाव आता है. खासकर, सोचने-समझने की शक्ति, बातचीत करने के तरीके, त्वचा, व्यापार और भाग्य पर असर होता है. चलिए जानते हैं साल 2026 के शुरू होने से पहले किन 3 राशियों की किस्मत बुध गोचर के शुभ प्रभाव से चमक सकती है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध गोचर के सकारात्मक प्रभाव से मिथुन राशि वालों को करियर से जुड़ी कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आप मन लगाकर अपना कार्य करेंगे और विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे. इसके अलावा इस अवधि में आपको किसी दोस्त की मदद से नए स्रोत से धन की प्राप्ति भी हो सकती है. हालांकि, अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए पहल आपको ही करनी पड़ेगी.

धनु राशि

साल 2025 के आखिरी कुछ दिन धनु राशि वालों के हित में रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा क्योंकि आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. इसके अलावा कोई बड़ी सफलता हासिल करेंगे. वहीं, जिन लोगों की मुलाकात अभी तक उनके ड्रीम बॉय/गर्ल से नहीं हुई है, उन्हें उनसे मिलने का अवसर मिलेगा. आर्थिक स्थिति में भी 2026 से पहले ज्यादा गिरावट नहीं आएगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मिथुन राशि और धनु राशि के अलावा मीन राशि के जातकों के लिए भी बुध गोचर खुशियां लेकर आया है. यदि आपको त्वचा संबंधित कोई दिक्कत है तो वो दूर होगी. साथ ही सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा. जो लोग कई साल से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी किसी नए दोस्त की मदद से जॉब लग सकती है. बिजनेस करने वाले जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगेगा, जिससे अच्छा मुनाफा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ