Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को बुद्धि, नौकरी, कारोबार, विवेक, शिक्षा और निर्णय क्षमता आदि का कारक माना जाता है जो एक तय समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, प्रेम जीवन और हर एक रिश्ते पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो ज्ञान, शिक्षा, कारोबार और विवाह के दाता हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए अप्रैल माह बेहद खास रहने वाला है।
मेष राशि
अप्रैल माह के शुरुआत में मेष राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव कम होगा। बॉस संग संबंध सुधरेंगे तो वो आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के फिजूलखर्ची में कमी आएगी जिसके कारण उनकी बचत बढ़ेगी। युवाओं की पिता से अनबन चल रही है तो रिश्ते में सुधार होगा और घर में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों का रिश्ता उनके बचपन के किसी दोस्त संग तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु के मूलांक 3 वालों की सेहत में होगा सुधार, जून से पहले करियर में मिलेगी तरक्की!
कर्क राशि
बुध देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्चा करने की आदत को कंट्रोल करेंगे तो भविष्य में लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। दुकानदार अपने पिता के नाम पर मकान खरीद सकते हैं। कोर्ट में किसी संपत्ति को लेकर केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि
मेष और कर्क के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा जिससे वो नई संपत्ति खरीद सकते हैं। सोच-समझकर निवेश करेंगे तो लाभ होगा। पुरानी बीमारियों के दर्द से छुटकारा मिलेगा और खराब सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines