Mulank 3 Bhavishyafal 2025

Video: गुरु के मूलांक 3 वालों की सेहत में होगा सुधार, जून से पहले करियर में मिलेगी तरक्की!

Mulank 3 Bhavishyafal 2025: मूलांक की सहायता से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में पता चल सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गुरु के मूलांक 3 के लोगों के भविष्यफल के बारे में।

Mulank 3 Bhavishyafal 2025: 9 ग्रहों, 27 नक्षत्र और 12 राशियों का जितना महत्व वैदिक ज्योतिष शास्त्र में है उतना ही खास स्थान मूलांक और भाग्यांक को अंक शास्त्र में दिया गया है। अंक शास्त्र में मूलांक को ही जन्म तिथि कहा जाता है जिसकी मदद से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत और स्वभाव आदि के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। प्रत्येक मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 का स्वामी माना जाता है, जो ज्ञान, करियर, बुद्धि, कारोबार और विवाह आदि के कारक ग्रह हैं।

विज्ञापन

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के लोगों के लिए साल 2025 कई मामलों में अच्छा रहेगा। जहां कुछ लोगों को जून माह से पहले करियर में बड़ी सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों की खराब सेहत में सुधार भी होगा। यदि आप जानना चाहते हैं जून के बाद का समय मूलांक 3 के लोगों के लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए देखें ये वीडियो।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ