Bhanu Saptami 2025: किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की सप्तमी अगर रविवार के दिन पड़ती है तो उसे भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में 4 मई को सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि रहने वाली है। इस कारण भानु सप्तमी इस दिन मनाई जाएगी।भानु सप्तमी का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव का पूजन हर प्रकार की बीमारियों का अंत करता है। इसके साथ ही सभी मनोरथों को पूरा करता है।
भानु सप्तमी को अर्क, आरोग्य, सूर्यरथ और अचला सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने वाले लोगों को घातक बीमारियां तंग नहीं करती हैं। इसके साथ ही भानु सप्तमी की कथा को पढ़ने या सुनने से भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी के दिन राशि के अनुसार कौन से उपायों को करना चाहिए?
मेष राशि
सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन, गुड़हल का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ घृणि: सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
वृषभ राशि
सूर्योदय से पहले उठकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करते समय ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का 21 बार जाप करें। दिन में सफेद वस्त्र पहनें।
मिथुन राशि
सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें। दिन में 15 मिनट सूर्य स्नान करें और हरे रंग का रुमाल साथ रखें।
कर्क राशि
सूर्योदय के समय शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ के साथ ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 51 बार जाप करें।
सिंह राशि
सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूर्य को लाल गुड़हल के फूल के साथ जल अर्पित करें। दिन में लाल चंदन का तिलक लगाएं।
कन्या राशि
सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें और ‘ॐ ह्रां ह्रीं सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें। दिन में हरे रंग के कपड़े पहनें और गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला राशि
सूर्योदय के समय विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सूर्य को जल अर्पित करते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 51 बार जाप करें। दिन में सफेद रंग का रुमाल साथ रखें।
वृश्चिक राशि
सूर्योदय के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य को लाल चंदन मिश्रित जल अर्पित करें। दिन में लाल रंग का धागा कलाई पर बांधें।
धनु राशि
सूर्योदय के समय गुरु मंत्र ‘ॐ गुरवे नमः’ के साथ ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें। सूर्य को केसर मिश्रित जल अर्पित करें।
मकर राशि
सूर्योदय के समय शनि के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ के साथ सूर्य को जल अर्पित करें। दिन में काले तिल को जल में मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
कुंभ राशि
सूर्योदय के समय सूर्य को नीले फूल के साथ जल अर्पित करें और ‘ॐ ह्रां ह्रीं सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें। दिन में नीले रंग का कपड़ा पहनें।
मीन राशि
सूर्योदय के समय सूर्य को केसर और पीले फूल के साथ जल अर्पित करें। ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ के साथ ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 51 बार जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- अकूत धन और सम्मान पाएंगी ये 3 राशियां, शुक्र के नक्षत्र गोचर से आएंगी खुशियां
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoVideo: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines