हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Find Lucky Day By Date Of Birth: कौन सा दिन आपके लिए शुभ है? जन्म तिथि से जानें

Lucky Days by Birth Date: क्या आपको भी अपना शुभ दिन नहीं पता है? अगर हां, तो इस बारे में आप अपनी जन्म तिथि के जरिए जान सकते हैं. यहां पर जन्मतिथि के अनुसार लोगों के शुभ दिनों के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Your Lucky Day According To Date Of Birth: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ-अशुभ का खास महत्व होता है. कुछ लोग तो बिना अपना शुभ दिन व मुहूर्त देखें कोई भी जरूरी काम नहीं करते हैं. मान्यता है कि शुभ दिन व मुहूर्त में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए लोग अपने लकी दिन व समय पर ज्यादा फोकस करते हैं. शास्त्रों में अपने लकी दिन के बारे में जानने के कई तरीकों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक जन्मतिथि भी है.

जन्मतिथि यानी अपनी डेट ऑफ बर्थ के जरिए भी व्यक्ति को अपने शुभ दिन के बारे में पता चल सकता है. चलिए अब जानते हैं कौन सा दिन किसके लिए शुभ होता है.

सोमवार

2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों का शुभ दिन सोमवार है. इस दिन इनके लिए किसी भी नए काम की शुरुआत करना व कोई बड़ा सौदा करना अच्छा रहता है.

विज्ञापन

मंगलवार

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 या 27 है, उनके लिए मंगलवार का दिन शुभ होता है. इस दिन आप अपने जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं.

बुधवार

बुधवार का दिन उन लोगों के लिए लकी रहता है, जिनकी डेट ऑफ बर्थ 5, 14 या 23 है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

गुरुवार

3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों के लिए गुरुवार का दिन लकी रहता है.

विज्ञापन

शुक्रवार

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपके लिए शुक्रवार का दिन शुभ है. इस दिन आप अपना कोई भी जरूरी कार्य कर सकते हैं क्योंकि उसके सफल होने की संभावना अधिक रहती है.

शनिवार

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनके लिए शनिवार का दिन लकी रहता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

रविवार

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका लकी दिन रविवार है. इस दिन आप किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola